Sea | There was also a change in the Tehsil Civil Line route, know from where the passenger buses are passing. sagar tv news |
सागर बस स्टैंड विवाद में उच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप करने से इंकार कर दिया है। स्टे देने के आदेश में दी गई तारीख 22 जुलाई से 10 दिन पहले सुनवाई करते हुए 12 जुलाई को आदेश हुआ है। इसमें कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारित आदेश में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जाना चाहिए। हालांकि यह स्पष्ट किया जाता है कि जिम्मेदार अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि
बस स्टैंड पर सभी सुविधाएं अधिनियम के मुताबिक उपलब्ध कराई जाएं। बस संचालक बोले कि हम कोर्ट से आए, इसके साथ ही कोर्ट ने 10 5.2024 को कलेक्टर के द्वारा जो आदेश जारी किया गया था उसमें शहर के बाहर से बसें चलाने का रास्ता बताया गया था और आज सुबह शनिवार से बमोरी तिराहा से मकरोनिया होते हुए बस निकल रही है
यानी कि अब शहर के अंदर से बस का संचालन पूरी तरह से बंद हो गया है अब तहसील और सिविल लाइन रोड से भी यात्री बसों का निकलना बंद हो गया है दमोह जबलपुर टीकमगढ़ छतरपुर जाने वाले यात्री बस पकड़ने के लिए या तो न्यू बस स्टैंड पहुंचाना पड़ेगा या फिर मकरोनिया चौराहे पर जाकर आप बस में बैठ सकते हैं,
हालांकि जिला प्रशासन का इसको लेकर कहना है कि अभी 32 स्मार्ट सिटी बस चल रही है इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी ऑटो का किराया निर्धारित किया जाएगा ताकि ऑटो चालक यात्रियों से मनमाना किराया न वसूल सके
न्यू आरटीओ कार्यालय के पास बस स्टैंड पहुंचने की वजह से यात्रियों पर दोगुना भार पड़ेगा क्योंकि अब वह बस से सीधा शहर में इंटर नहीं हो पाएंगे इसके लिए उन्हें ऑटो स्मार्ट सिटी बस का सहारा लेना पड़ेगा
कोर्ट का निर्णय आने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें चल रही है इसमें जन् प्रतिनिधियों को आगे आकर इस तरह की पहल करनी चाहिए ताकि जनता को कुछ सहूलियत मिल सके