Sagar-Old bus stand finished, now passenger buses will run on this route, see. sagar tv news |

 

Sagar-पुराना बस स्टैंड खत्म, अब इस रूट से चलेंगी यात्री बसें, देखिए

 

 

 


बसों से यात्रा करने वाले हजारों मुसाफिरों के लिए बड़ी खबर है. पिछले दो महीने से बस ऑपरेटर और प्रशासन के बीच चल रही खींचतान पर जबलपुर है कोर्ट का नया आदेश आ गया है, जिससे सागर में लाखा बंजारा झील के किनारे स्थित डॉक्टर हरि सिंह गौर मुख्य बस स्टैंड से अब यात्री बस नहीं पकड़ सकेंगे. क्योंकि यह बस अड्डा अब खत्म कर दिया गया है,अब नया ठिकाना और नया बस स्टैंड न्यू आरटीओ कार्यालय के पास से ही बसों का संचालन किया जाएगा, नए स्टेण्ड पर जाने के लिए कलेक्टर के द्वारा जो पहले आदेश में रूट का निर्धारण किया गया था अब उसी को मान्य किया गया है, इसके मुताबिक़

 

 

 

बहेरिया तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें
रूट क्रमांक-01- टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसें मकरोनिया होते हुए बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के पास स्थित न्यू बस स्टैण्ड तक पहुचेंगी.

 

 

 


रूट क्रमांक-02- भोपाल, विदिशा, खुरई, बीना, जैसीनगर की ओर से आने-जाने लहदरा नाका/भोपाल रोड से प्रवेश करने वाली यात्री बसें भोपाल रोड स्थित नवनिर्मित बस स्टैण्ड से एवं मोतीनगर चौराहा से धर्माश्री होते हुए राजघाट तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टैण्ड से चलेगी.

 

 

 


रूट क्रमांक-03 – ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, मालथौन की ओर से आने-जाने भैंसा तिराहा बायपास से बहेरिया फोर लाईन से बम्होरी तिराहा से आरटीओ वाली यात्री बसें कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टैण्ड से चलाई जाएगी.

 

 

 


– गढ़पहरा तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें भैंसा तिराहा से मण्डी बायपास होते हुये भोपाल रोड पर स्थित नवनिर्मित बस स्टैण्ड परिसर से चलेगी.
बम्होरी तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें

 

 

 


रूट क्रमांक-04 – नरसिंहपुर, रहली की ओर से आने जाने वाली यात्री बसें बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टैण्ड परिसर से चलेगी.


By - sagaetvnews
19-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.