Sagar-Villagers troubled by electricity interference sent complaint to CM, prepared to take to the road
सागर में पिछले दो दिनों से धुआंधार बारिश देखने को मिल रही है तो दूसरी तरफ ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लैक आउट जैसे हालात नज़र आ रहे हैं बरसात के मौसम में लाइट नहीं होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में मुसीबत सी आ जाती हैं, बंडा विधानसभा की बरा पंचायत के कई लोग कलेक्ट पहुंचे और इस संबंध में उन्होंने शिकायत की 15 दिन में समस्या का हल नहीं होने पर चौराहे पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है,
ज्ञापन देने आए ग्रामीणों ने बताया कि बिजली कर्मचारियों से बात करो तो वह गांव वालों से कह देते हैं की लाइट चाहिए है तो शहर चले जाओ गांव में लाइट नहीं मिलेगी इसके अलावा उन्होंने अपनी शिकायतों में बताया कि विभाग के लाइन मेन मुख्यालय पर निवास नहीं करते हैं और ज्यादातर फोन बंद रहता है या उठाते नहीं है।
लाइट बहुत कम आ रही है, पंखा, कूलर तक नहीं चल रहे हैं। बरसाड़ी मोहल्ला के ट्रांसफार्मर की लाइन एक साल से खराब हैं चौपरा होरी के पास का 25kva ट्रांसफॉर्मर चालू है लेकिन विद्युत प्रवाह नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ता की लाइट खराब होने पर चार चार दिन तक ठीक नहीं होती हैं। वार्ड या ग्राम की लाइट खराब होने पर दस दस घंटे तक लाइट बंद रहती है।
मुख्य लाइन के तार पुराने हो चुके हैं किसी के भी ऊपर टूटकर गिर जाते हैं, बस स्टैन्ड से अंदर आवादी तक बिना किसी पूर्व सूचना के लाइट कटौती की जा रही है, कभी भी लाइट काट दी जाती है। जो उपभोक्ता ईमानदारी से विल का भुगतान कर रहे हैं उन्हें भी डिफॉल्टर की तरह व्यवहार किया जा रहा है, बोल रहे हैं पूरे गाँव का बिल भरवाओ ।