The district collector turned red in anger and said to the marketing association officer, Go enjoy the holidays. sagar tv

 

गुस्से में लाल पीले हुए जिला कलेक्टर, विपणन संघ अधिकारी से बोले जाइए छुट्टियां मनाइए

 

 

 

 

अपनी अलग ही कार्य प्रणाली के कारण दमोह कलेक्टर कम ही समय में लोगों के लिए जादुई चिराग की तरह उनकी समस्याओं को हल करने वाला बन गए हैं. 7 दिन की छुट्टी के बाद एक बार फिर दमोह पहुंचे कलेक्टर कोचर ने मोहर्रम पर्व पर छुट्टी के दिन ही कई बैठकें ले लीं.

 

 

 

 

उसके बाद गुरुवार को वह राजस्व विभाग की बैठक लेने पथरिया पहुंचे. वहां उन्होंने बैठक लेने के साथ ही कई स्कूलों का निरीक्षण भी किया व अधिकारियों को निर्देश भी दिए. इसी दौरान वह डबल लॉक गोदाम पहुंचे व वहां पर रखे गए यूरिया, डीएपी सहित अन्य फर्टिलाइजर की खेप देखकर गुस्सा हो गए.

 

 

 


जिला अधिकारी ने तुरंत ही विपणन संघ अधिकारी इंद्रपाल सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली. साथ ही पूछा कि आपके पास कितना स्टॉक वर्तमान में रखा हुआ है और इस स्टॉक को किस समिति में कितनी मात्रा में भेजा जाना था, इसका रजिस्टर लेकर आइए. जब कलेक्टर ने रजिस्टर देखा तो वह आग बबूला हो गए और तुरंत ही विपणन संघ अधिकारी को जमकर फटकार लगाई. उन्होंने कहा कि आखिरकार यह खाद अभी तक समितियों में क्यों नहीं पहुंची है.

 

 

 

 

यह जवाबदारी आपकी है कि आप खाद का परिवहन कराकर समितियों को उपलब्ध कराएं. जिससे किसानों को खाद सहजता से उपलब्ध हो सके. इसके लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाना थी, लेकिन यह खाद अभी तक नहीं पहुंची, जबकि किसान खाद के लिए परेशान हैं. कई बार किसान समितियों में खाद न होने की शिकायत कर चुके हैं.


By - sagaetvnews
19-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.