Sagar- As soon as the injection was given, my health started deteriorating, within 5 minutes my body became zero.
सागर जिले में एक बार फिर इंजेक्शन लगने ओके कुछ मिनट बाद एक व्यक्ति की जान चली गई परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने की वजह से ऐसा हुआ है मामला बीना के पथरिया आगासौद गांव का हैं. जहां एक बीएएमएस डॉक्टर इस तरह का लापरवाही पूर्वक इलाज करने पर गंभीर आरोप लगे हैं
मृतक के बेटे दिनेश पाल ने बताया कि उनके पिता बलराम पाल की तबीयत खराब होने पर गांव में ही बीएएमएस डॉक्टर महेंद्र जैन की अस्पताल में ले गए थे। जहां डॉक्टर ने उनको इंजेक्शन लगाया। इंजेक्शन लगाने के बाद ही उन्हें चक्कर आने लगे और पांच मिनट में ही उनकी सांसे थम गई। परिजन डेड बॉडी को लेकर बीना सिविल अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने इस मामले की शिकायत आगासौद थाने में की है। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर पीएम कराया है। मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव में अस्पताल चलाने वाले डॉ महेंद्र जैन ने बताया कि मेरे पास बलराम पाल कई सालों से इलाज कराने के लिए आता है। उसके पैर में कैंसर है और मानसिक रूप से पीड़ित भी है। दो दिन पहले मेरे पास इलाज के लिए आया था, उसकी हालत गंभीर थी। मैने परिजनों से कहा था कि उसे इलाज के लिए बीना ले जाओं। मैने उसे अस्पताल के बाहर ही देखा था, अंदर भी नहीं आने दिया था। मैने कोई इंजेक्शन नहीं लगाया है।
बीना बीएमओ डॉ अरविंद गौर ने बताया कि परिजनों ने उनके पास अभी कोई शिकायत नहीं की है। यदि परिजन शिकायत करते हैं तो ऐसे डॉक्टर पर कार्रवाई की जाएगी।