Sagar- Why did Minister Govind Singh Rajput welcome the leaders of Surkhi by showering flowers with both hands?
Sagar-अचानक मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी के नेताओं का दोनों हाथों से फूल बरसा कर क्यों स्वागत किया
सागर लोकसभा चुनाव में सुरखी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की 85 हजार से अधिक की वोट से प्रचंड जीत हुई थी जिसके बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं का सम्मान समारोह आयोजित किया। इस सम्मान समारोह में सुरखी विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ता, पदाधिकारी हजारों की संख्या में शामिल हुए जहां मंत्री गोविंद राजपूत द्वारा सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका सम्मान एवं स्वागत किया गया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि हमें आपकी मेहनत पर गर्व है आपकी मेहनत के कारण सुरखी विधानसभा क्षेत्र का नाम प्रदेश में रोशन हुआ है सागर लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को मिली प्रचंड जीत का श्रेय मुख्य रूप से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की मेहनत को जाता है जिन्होंने दिन-रात मेहनत करके सुरखी विधानसभा क्षेत्र से सर्वाधिक मत भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर लता वानखेड़े के लिए दिलाए हैं।
इतना ही नहीं इंदौर के बाद सबसे अधिक मतों से सुरखी विधानसभा क्षेत्र प्रदेश में नंबर वन पर रहा है इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में नहीं था जबकि सागर में कांग्रेस प्रत्याशी मैदान में था उसके बाद भी सुरखी विधानसभा क्षेत्रवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा भाजपा की जनकल्याणकारी योजनाओं को वोट देकर यह दिखा दिया कि सुरखी विधानसभा भाजपा के साथ है आप सभी हमारी असली ताकत हैं और हमें इस बात पर गर्व है कि आप जैसे मेहनती कार्यकर्ता हमारे साथ है हम सब आपके साथ क्षेत्र के विकास में दिन-रात मेहनत करेंगे यह मेरा संकल्प ही नहीं आप सबके लिए वचन भी है। सुरखी मेरा परिवार है, मैं सुरखी के लिए समर्पित हूं, सुरखी विधानसभा क्षेत्र का जितना आभार व्यक्त किया जाये उतना कम है,
सुरखी विधानसभा की जनता जनार्दन का कोटी कोटी आभार व्यक्त करते हुए मंत्री राजपूत ने सभी कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं सम्मान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद लता वानखेड़े ने कहा कि मैं सुरखी विधानसभा क्षेत्रवासियों की हमेशा ऋणी रहूंगी जो उन्होंने इतनी बड़ी जीत दिला कर मुझे सांसद बनाया। आप सभी की सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहूंगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र हमारा परिवार है
आप सभी के आशीर्वाद और मेहनत के कारण ही हम लोग आज यहां हैं हम सब आपकी सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे और क्षेत्र का विकास मिलकर करेंगे। इस अवसर पर मंत्री श्री राजपूत तथा सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने सभी कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया