दीपावली त्यौहार के चलते कृषि उपज मंडी में 5 दिन का अवकाश || SAGAR TV NEWS ||
सागर जिले की कृषि उपज मंडी में बुधवार को अच्छी आवक हुई इसके बाद गुरूवार से दीपावली त्यौहार का अवकाश शुरू हो गया है। जानकारी है की कृषि मंडी अगले मंगलवार यानी 17 नवंबर को खुलेगी। कृषि उपज मंडी के सचिव के मुताबिक मंडी में बुधवार को अनाज की आवक 5 हजार क्विंटल हुई। अब 5 दिन तक मंडी में अवकाश होगा। जिसकी सूचना किसानों को दी गई है। दीपावली त्योहार के चलते 5 दिन मंडी बंद होने की सूचना के बाद बुधवार को किसान बड़ी संख्या में अपना अनाज बेचने पहुंचे