Sagar - Katra post will not be shifted, land allotted in Bhainsa for traffic police station
भैंसा में प्रस्तावित सागर के पहले ट्रैफिक थाना के लिए जिला प्रशासन ने जमीन आवंटित कर दी है। हल्का नंबर 45 के खसरा नंबर 201 की रकबा 0.70 हैक्टेयर में से 0.40 हैक्टेयर जमीन यातायात थाने के लिए आवंटित की गई। अभी कटरा चौकी को शिफ्ट करने की कोई प्लानिंग नहीं है। त्योहारों पर लॉ एंड ऑर्डर और बाजार में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए ट्रैफिक चौकी को यथावत रखने की जरूरत
जताई जा रही है। ट्रैफिक थाने के लिए पुलिस मुख्यालय से डिजाइन ड्राइंग पर काम होगा। इसके लिए मप्र पुलिस हाउसिंग एजेंसी हो सकती है। जानकारी के अनुसार पिछले 5 साल में बने नए थाना भवन जैसा सेटअप होगा। मकरोनिया में भी ट्रैफिक थाने की जरूरत मकरोनिया उपनगर बन चुका है। ट्रैफिक के दबाव के हिसाब से यहां भी एक अलग ट्रैफिक थाने की आवश्यकता जताई जा रही है। ज्यादातर बड़े शहरों में 2 से तीन ट्रैफिक थाने हैं। ट्रैफिक डीएसपी मयंक चौहान ने बताया कि फिलहाल भैंसा में यातायात थाना भवन के लिए जमीन का आवंटन हो गया है। आगे की प्रक्रिया पुलिस मुख्यालय से होगी।
ट्रैफिक पुलिस के पास अभी बल की कमी है। स्वीकृत से आधा बल ही है। कुल 196 लोगों का स्टाफ स्वीकृत है। अभी 125 पुलिस जवान हैं। वर्तमान में कुल 64 की पोस्टिंग है। ट्रैफिक डीएसपी के 2 पद हैं। एक ही डीएसपी हैं। कैंट में डीएसपी का ऑफिस है। ट्रैफिक निरीक्षक 2 में से 1 पदस्थ हैं। वर्तमान में 3 सूबेदार हैं। ट्रैफिक थाना अस्तित्व में आने के बाद अमला बढ़ सकता है।