What should Bhupendra Singh say about making Khurai a district before Sagar-Bina by-election? sagar tv news |
Sagar-बीना उपचुनाव से पहले खुरई को जिला बनाने भूपेंद्र सिंह का क्या बोले
सागर के खुरई और बीना को जिला बनाने का मुद्दा जोर पकड़ने लगा है, दोनों ही क्षेत्रो के लोग अपने अपने इलाके को जिला घोषित करवाने की मांग कर रहे है, इसकी वजह यह है कि बीना विधानसभा की कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे भाजपा में शामिल हो गई,
उनका इस्तीफा देने के बाद उपचुनाव होना है उपचुनाव से पहले बीना के लोगों को एक बार फिर आस जगी है कि सरकार पर दवाब डाल दिया तो बात बन सकती है,तो दूसरी तरफ खुरई के लोगो का कहना है कि बीना तहसील खुरई से अलग होकर बनी है खुरई के साथ तहसील रहा दमोह अब जिला बन चुका है,
इधर खुरई को जिला बनाने की मांग का समर्थन करते हुए पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि खुरई 110 साल पुरानी तहसील है आधे से ज्यादा डिविजनल कार्यालय खुरई से संचालित हो रहे हैं खुरई जिला बनने के लिए पात्रता रखता है अब समय आ गया है की खुरई को जिला घोषित कर दिया जाना चाहिए,
वही बीना की बात करें तो यहां पर उपचुनाव की सुगबुगाहट के बीच जिला बनाने की मांग को लेकर धरना ही शुरू हो गया है लेकिन खुरई और बीना के लोगों में किसकी जीत होती है यह तो आने वाला समय ही बताएगा