For the first time, four and a half thousand marriages took place at the conference in Sagar in one day.
सागर जिले के अलग-अलग जनपद क्षेत्र में भड़ली नवमी को साढे चार हजार से अधिक शादियां सामूहिक विवाह सम्मेलन से कराई गई, जिसमें जैसीनगर और राहतगढ़ से 1500, गढ़ाकोटा से 1300, बामोरा में 1218, सागर बालाजी मंदिर परिसर में 525 देवरी में 212 विवाह और निकाह किए गए, सागर जिले में पहली बार एक ही दिन सम्मेलन से इतनी अधिक शादियां हुई है.
सागर का सम्मेलन बालाजी मंदिर परिसर में आयोजित हुआ जिसमें नगर विधायक शैलेंद्र जैन महापौर संगीता सुशील तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि शादी करने वाले जोड़ों को आशीर्वाद देने के लिए मौजूद रहे
तो राहतगढ में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गायकी करते नजर आए।जिसमे उन्होंने बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है गाना गाया। जहाँ पर उन्होंने वर वधु पर फूलों की वरसात करते हुए यह गाना गाया।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत सामूहिक विवाह कृषि उपज मंडी में आयोजित किये गए थे ,वही सामूहिक निकाह मंगल भवन पर आयोजित किये गए थे।जिसमें करीब सात सौ जोड़ो ने सात फेरे लिए तो वही करीब सवा सौ जोड़ो ने निकाह कबूल किया। साथ ही मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि,आज हमने वर वधुओं को एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत एक एक पौधा दिया है जो इनकी शादी की यादगार बनेगा। इस दौरान उनके साथ नरयावली विधायक प्रदीप लारिया भी शामिल रहे ।