Shivraj Singhs statement on Ladli Brahmin Yojana, listen to what he said. sagar tv news |

 

 

लाड़ली बहना योजना पर शिवराज सिंह का बयान, सुनिय क्या बोले

 

 

 

मध्यप्रदेश में 2023 विधानसभा चुनाव में शिवराज सिंह की लाडली बहना योजना मास्टर स्ट्रोक साबित हुई थी, अब वह प्रदेश से केंद्र की जिम्मेदारी संभाल रहे है लेकिन लाड़ली बहनो को नहीं भूले है, सोमवार को वे अपनी लोकसभा क्षेत्र के बेगमगंज पहुंचे और कहा कि लाडली बहना योजना चालू रहेगी बल्कि बहनों को लखपति दीदी बनाना है उनकी आय में ₹10000 प्रति माह की अतिरिक्त आमदानी हो ऐसी व्यवस्था की जा रही है।

 

 

 

 

वही एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे बहनों ने आशीर्वाद दिया भांजे भांजियों बुजुर्गों नौजवानों किसानों मजदूरों सभी ने आशीर्वाद दिया। कई मतदान केंद्र तो ऐसे थे जहां 97 प्रतिशत मतदान हुआ कांग्रेस को सिर्फ सात आठ वोट ही मिले बाकी मतदाताओं ने सारे वोट भारतीय जनता पार्टी को मामा को दे दिए लगभग 85000 वोटो से सिलवानी बेगमगंज विधानसभा मैं आपने जिताया है

 

 

 

 

मैं आपका हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मैं अंतरात्मा से कह रहा हूं मैं आपके लिए नेता नहीं हूं मैं आपका भाई हूं बुजुर्गों का बेटा हूं और बच्चों का मामा हूं वह मेरे भांजे भांजियां हैं यह दिल के रिश्ते हैं। आप सब ने मुझ पर विश्वास किया है जान भले ही चली जाए आपके विश्वास को टूटने नहीं दूंगा।


By - sagaetvnews
15-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

बंडा जहरीली शराब कांड के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप! 39 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, बड़े पैमाने पर तबादले
by sagar tv news , 21-Sep-2026
सागर में जहरीली शराब का कहर, 19 मौ तें, 112 मरीज भर्ती; 10 आरोपी गिरफ्तार | SAGAR TV NEWS |
by sagar tv news , 07-Sep-2026
Sagar-गुरुपूर्णिमा पर जरूर करे ये उपाय, बढ़ेगी बरकत करियर में मिलेगी तरक्की, जानें ज्योतिषाचार्य से
by sagar tv news , 28-Jul-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
सागर- बीना विधायक निर्मला सप्रे दल-बदल मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला! उमंग सिंघार की याचिका खारिज
by sagar tv news , 26-Jun-2026
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.