Sagar-Minister Govind Singh Rajput became emotional after listening to his wifes song on the stage of marriage conference! , sagar tv
Sagar-विवाह सम्मेलन के मंच पर पत्नी का गीत सुनकर भावुक हुए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत !
सागर जिले के जैसीनगर में 516 जोड़े बंधे वैवाहिक बंधन में बंधे इसमें मंत्री गोविंद सिंह राजपत और उनकी पत्नी सविता सिंह राजपूत ने सभी जोड़ों को आशीर्वाद दिया, इसी कार्यक्रम के मंच पर सविता सिंह राजपूत ने गया विवाह गीत ऐसा पति मुझे दे भगवान, जो हर माह तनख्वाह लाकर मुझे चढ़ाए...
दरअसल मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना अंतर्गत जैसीनगर के कृषि उपज मंडी में जनपद पंचायत द्वारा सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत अपनी पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सविता सिंह राजपूत के साथ शामिल हुए, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और सविता सिंह राजपूत का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया।
इसके बाद मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपनी पत्नी के साथ सभी जोड़ों का फूल बरसा कर स्वागत किया और विधि विधान पूर्वक अग्नि को साक्षी मानकर 516 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंधे, इस दौरान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनकी पत्नी सविता सिंह राजपूत ने सभी जोड़ों को एक- एक-एक पेड़ भी भेंट कर पौधारोपण करने की अपील की। साथी सभी जोड़ों को 49000 राशि के चेक भी भेंट किए
इस अवसर पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत की पत्नी ने वैवाहिक गीत भी गए उन्होंने "ऐसा पति मुझे दे भगवान जो हर तनख्वाह मुझे चढाए गीत गया यह सुनकर मंत्री ने मजाकिया अंदाज में सभी उपस्थित वरो से कहा कि हर तनख्वाह लाकर अपनी पत्नी को देना है... इतना सुनकर सभी वधू मुस्कुराने लगी...उन्होंने सभी जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर बधाइयां दी