Bhupendra Singh can be made minister, cabinet expansion of Mohan government will happen soon...
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में एक बार फिर सागर जिले का कद बढ़ सकता है क्योंकि जल्द ही मोहन कैबिनेट का तीसरा विस्तार किया जा सकता है जिसमें दिग्गजों की वापसी के संकेत मिल रहे हैं इसमें सीनियर विधायक गोपाल भार्गव और भूपेंद्र सिंह जैसे नेताओं के नाम शामिल है, अभी सागर जिले से एकमात्र मंत्री गोविंद सिंह राजपूत है जबकि 2023 से पहले जिले से तीन मंत्री हुआ करते थे उसके पहले लंबे समय तक दो मंत्री रहे हैं.
दरअसल 13 जुलाई को छिंदवाड़ा के अमरवाड़ा विधानसभा सीट के उपचुनाव का रिजल्ट आया है जिसमें कांग्रेस छोड़ से भाजपा में शामिल होकर उपचुनाव लड़ने वाले कमलेश शाह की जीत हुई है उन्हें भाजपा में मंत्री बनाने की शर्त पर पार्टी ज्वाइन कराई गई थी जिसके बाद तीसरे मंत्रिमंडल विस्तार का होना भी तय हो गया है लेकिन इस बार कैबिनेट में बड़े बदलाव भी देखे जा सकते हैं, और जो तीन पद खाली है वह भी पूरे हो सकते हैं.
बात करें सागर जिले कद्दावर नेता भूपेंद्र सिंह की तो वह पहले गृह एवं परिवहन और नगरीय प्रशासन जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। साल 2020 में कमलनाथ सरकार के सत्ता से बेदखल करने में उनकी मुख्य भूमिका थी। ओबीसी वर्ग को 50% आरक्षण देने के मामले में शिवराज सरकार ने भूपेंद्र को ही आगे किया था। माना जा रहा है कि शिवराज सिंह के करीबी होने के कारण ही उन्हें मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया है। शिवराज सरकार में सागर से तीन मंत्री थे, लेकिन अब सिर्फ एक (गोविंद सिंह राजपूत) मंत्री है। भूपेंद्र के मंत्री नहीं बनाए जाने की वजह यह सामने आई थी कि सागर के विधायकों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोला था।
सागर जिले से अगर एक और मंत्री ने शपथ ली तो यहां फिर से दो मंत्री हो सकते हैं या फिर अगर दो नेता मंत्री पद की शपथ लेते हैं तो 2023 से पहले की तरह फिर से तीन मंत्री जिले को मिल सकते हैं अब देखने वाली बात यह होगी कि मोहन सरकार का तीसरा विस्तार कब हो रहा है और इसमें किन दिग्गज नेताओं की एंट्री हो पाती है और उसमें सागर का कद कितना बढ़ पाएगा