Sagar- Bad news about BJP leader missing since last three days, police on the spot. sagar tv news |

 

 

Sagar-तीन से लापता भाजपा नेता को लेकर आई बुरी खबर, पुलिस मौके पर

 

 

 

सागर जिले के एक भाजपा नेता पिछले तीन दिन से लापता था रविवार को उनकी बॉडी सड़क किनारे संदिग्ध परिस्थतियों में डली मिली है जिसके बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है मामला केसली थाना क्षेत्र का है, जहाँ भाजपा में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरकड़े को लेकर यह बुरी खबर आई है सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। सागर से एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम को बुलाया गया है।

 

 

 

 

जानकारी के अनुसार 44 साल के राजकुमार बरकड़े इंद्राकॉलोनी केसली के निवासी है जो 11 जुलाई की शाम करीब 6 बजे बाजार जाने का बोलकर घर से निकले थे। लेकिन वह वापस घर नहीं पहुंचे। परिवार के लोगों ने केसली के बाजार समेत रिश्तेदारों और दोस्तों में जानकारी निकाली। लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। केसली थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद से ही पुलिस और परिवार वाले लगातार राजकुमार बरकड़े की तलाश कर रहे थे। इसी बीच रविवार को केसली के पास सड़क किनारे अजजा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजकुमार बरकड़े की बॉडी मिली है। राहगीरों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी थी। उधर, घटनाक्रम की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।


By - sagaetvnews
14-Jul-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.