लकड़ी गोदाम में भीषण आग लगने से मची अफरा तफरी, सेना की फायर बिग्रेड मौके पर

 

 

अचानक से लकडी टॉल की गोदाम में आग लगने से क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। जानकारी लगते ही केंट पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची। जिन्होंने मोर्चा संभाला घटना केंट थाना क्षेत्र के तुलसीनगर वार्ड की है। जहां लकड़ी के टाल गोपाल डी मार्ट में आग लगी थी। आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वही आग बुझाने केंट क्षेत्र से सेना और आसपास से फायर बिग्रेड पहुंची जिन्होंने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस आगजनी की घटना में लाखों रुपयों के नुक्सान होने की संभावना जताई जा रही है। 


By - sagar tv news
12-Nov-2020

YOU MAY ALSO LIKE

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.