In the name of getting a job, a fraud of Rs 25 lakh was done in Sagar, action was taken after FIR was registered. sagar tv news |
सागर के प्रौढ़ शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखपाल को कलेक्टर दीपक आर्य ने निलंबित किया है। लेखपाल पर नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में प्रकरण दर्ज किया गया है। आदेश में बताया गया कि मकरोनिया रजाखेड़ी के अभिनंदन नगर में रहने वाले अंकित जैन, अजीत कुमार जैन और अन्य ने जिला प्रौढ शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पदस्थ लेखपाल अनीता जैन के खिलाफ 25 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाकर मकरोनिया थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
अपराध दर्ज होने के 27 दिन बाद भी थाना मकरोनिया ने अनीता जैन को गिरफ्तार नहीं किया। जिसके संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। जिसमें बताया कि आरोपी अनीता जैन द्वारा शासकीय नौकरी लगवाने के नाम पर 25 लाख रुपए की ठगी की है।
अनीता जैन का यह कृत्य शासकीय सेवक के आचरण के विपरीत है जो की अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। उक्त संबंध में कलेक्टर दीपक आर्य ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा नियम के तहत लेखपाल अनीता जैन को निलंबित किया है।