The young man missing in Sagar was found after 5 days on the banks of Sagar Kanpur Road in Amarmau and then sagar tv news |
सागर में लापता युवक 5 दिन बाद अमरमऊ में सागर कानपुर रोड किनारे मिला और फिर
सागर जिले के शाहगढ़ के अमरमऊ ग्राम पंचायत के खरगाटोरा निवासी माखन पिता मुन्ना आदिवासी उम्र लगभग 25 वर्ष 8 जुलाई से घर से लापता था, परिजनों ने रिश्तेदारो में तलाश किया जब नहीं मिला तो 11 जुलाई को शाहगढ़ थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई, आज ग्राम अमरमऊ में सागर कानपुर रोड किनारे देवपाल जैन के मकान के पीछे से बदबू आने पर जब लोगों ने जाकर देखा तो एक मानव शव दिखा तब पुलिस को सूचना दी पुलिस ने जाकर देखा तो
उसकी शिनाख्त माखन आदिवासी के रूप में हुई, परिजन घटना स्थल के सामने रहने वाले कुचबंदिया समाज के लोगों के नाम लेकर आरोप लगा रहे की ये लोग कच्ची शराब जिसे स्थानीय लोग पुच्ची बोलते है, उसे बनाकर बेचते है उसी को पिलाकर फिर झगड़ा करके हत्या कर दी है