Passenger bus out of control on Sagar Damoh road, due to drivers negligence...
सागर दमोह रोड पर यात्री बस बेकाबू, ड्राइवर की लापरवाही की वजह से...
सागर गढ़ाकोटा रोड पर एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया जिसमें अचानक 52 सीटर यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें करीब आधा दर्जन यात्री घायल हुए इन्हें तत्काल गढ़ाकोटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, फिलहाल इन सभी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है
मिली जानकारी के मुताबिक राज ट्रेवल्स की बस जबलपुर से सागर आ रही थी गढ़ाकोटा से सवारियां बैठाने के बाद वह आगे बड़ी और चनौआ होते जा रही थी वहां से करीब 5 किलोमीटर आगे बढ़ने पर ड्राइवर बस से कंट्रोल खो बैठा बस सीधा सड़क से उतरते हुए पेड़ से जा टकराई और पलट गई बस के पलटा ही यात्रियों में चीख पुकार मच गई लोग मदद के लिए पुकारने लगे वहां से निकल रहे
वाहन चालक रुक और इन सभी यात्रियों को बस से निकलने की कवायत शुरू की गई इसके बाद गढ़ाकोटा थाना पुलिस को जानकारी भेजी गई पुलिस मौके पर पहुंची 100 नंबर गाड़ी से इन घायलों के लिए अस्पताल भेजा गया था इसमें करीब पांच यात्री घायल हुए हैं बताया जा रहा है कि क्रॉसिंग के दौरान ड्राईवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है
गढ़ाकोटा थाना प्रभारी रजनीकांत दुबे ने बताया कि अभी घायलों का इलाज शुरू हो गया है जैसे ही दुर्घटना की खबर मिली थी तो डायल हंड्रेड की टीम पहुंच गई थी अब जो भर्ती हुए हैं उनके बयान लिए जाएंगे पूछताछ की जाएगी