Heavy rain in Sagar late evening, water falls in 14 districts in Madhya Pradesh, lightning forecast in 8 districts
सागर में देर शाम तेज बारिश मध्य प्रदेश में 14 जिलों में गिरा पानी; 8 जिलों में बिजली गिरने का अनुमान
सागर में गरज चमक के साथ देर शाम को झमाझम बारिश की शुरूआत हुई। बारिश होने के वजह से परसोरिया की दुकानों में भरा पानी। व्यापारियों को लाखों का नुकसान होना बताया जा रहे है। वही तीन बत्ती इलाके में बारिश होने से लोगों ने उमस से राहत की सांस ली है। मध्यप्रदेश में शुक्रवार को भी तेज बारिश का दौर जारी रहा। सीधी में 1.4 इंच पानी गिर गया। वहीं, भोपाल, गुना और नौगांव में करीब 1-1 इंच बारिश हुई।
बैतूल, धार, इंदौर, खंडवा, रतलाम, खजुराहो, रीवा, टीकमगढ़ और बालाघाट के मलाजखंड में भी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में टीकमगढ़, निवाड़ी के ओरछा, छतरपुर के खजुराहो, पन्ना, दमोह और हरदा में आकाशीय बिजली गिरने के साथ तेज बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, सतना के चित्रकूट, अशोकनगर, भोपाल, सागर, खंडवा, खरगोन में मध्यम बारिश होगी। बैतूल, गुना, राजगढ़, देवास, सिवनी, बालाघाट, उमरिया, शहडोल, कटनी, शिवपुरी, दतिया के रतनगढ़, विदिशा के उदयगिरि, रायसेन के भीमबेटका और सांची, सीहोर, रतलाम में हल्की गरज के साथ बिजली चमकेगी।
शाजापुर, आगर-मालवा, उज्जैन, बड़वानी, इंदौर, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, जबलपुर, नर्मदापुरम के पचमढ़ी, नरसिंहपुर, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर के अमरकंटक, रीवा, सीधी, सिंगरौली और श्योपुर में भी मौसम बदला रहेगा।