The truck did not allow the bike riding brother, sister and nephew to reach home, again there was a traffic jam. sagar tv news |
बाइक सवार भाई-बहन और भांजे को ट्रक ने नहीं पहुंचने दिया घर फिर हुआ चक्काजाम
एमपी के ग्वालियर में ट्रक ने बाइक को रौंद दिया। बाइक सवार भाई-बहन और भांजे की मौके पर ही मौत हो गई। एक बच्ची घायल है। हादसा ग्वालियर-झांसी हाईवे पर सिकरौदा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार भाई अपनी बहन को छोड़ने जा रहा था। क्षेत्र में अभी तनाव बना हुआ है और लोग चक्काजाम करने के प्रयास कर रहे हैं।
पुलिस हालात को नियंत्रण करने में लगी है। दरहसल ग्वालियर में एक के बाद एक बड़े सड़क हादसे होते जा रहे हैं. गुरुवार को पुरानी छावनी पर एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई थी। तो शुक्रवार को झांसी हाईवे पर सिकरौदा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने रॉन्ग साइड आते हुए मोटरसाइकिल को रौंद दिया .
इस हादसे में तीन लोगों माँ बेटे भतीजे की मौत हो गई और यह भी एक ही परिवार के हैं. दुर्घटना के बाद करीब 10 किलोमीटर का लंबा जाम भी लग गया.मृतक महिला के भाई ने थाना प्रभारी भदौरिया को हटाने की मांग की। महिला को छोड़ने उसका भाई रायरू मायके से ससुराल भितरवार जा रहा था।सभी मृतक कुशवाह समाज है।