Sagar-Bina MLA Nirmala Sapre may also resign this month! sagar tv news |
Sagar-बीना विधायक निर्मला सप्रे का भी इसी महीने हो सकता है इस्तीफा !
सागर जिले की बीना से कांग्रेस विधायक निर्मला सप्रे ने बीजेपी ज्वाइन करने के बाद अभी तक इस्तीफा नहीं दिया है। माना जा रहा है कि निर्मला सप्रे का इस्तीफा भी इसी माह हो जाएगा क्योंकि कांग्रेस ने बीजेपी ज्वाइन करने वाले विधायकों की सदस्यता खत्म करने की याचिका विधानसभा अध्यक्ष के समक्ष लगा दी है। सप्रे का इस्तीफा होने पर बीना विधानसभा के लिए उपचुनाव कराया जाएगा।
बता दे कि लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश के तीन कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी का दामन थाम लिया था, जिसमे बीना विधायक भी शामिल है तीन में दो विधायक कमलेश शाह और रामनिवास रावत इस्तीफा दे चुके है
कांग्रेस के विधायक कमलेश प्रताप शाह ने 29 मार्च को कांग्रेस विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद चुनाव आयोग ने इस सीट पर उपचुनाव कराने का कार्यक्रम जारी किया और अब 13 जुलाई को अमरवाड़ा सीट पर नए एमएलए का फैसला हो जाएगा, कांग्रेस के विजयपुर से विधायक रामनिवास रावत ने सोमवार को मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विधानसभा पहुंचकर कांग्रेस विधायक पद से अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर को सौंपा है
अब केवल निर्मला सप्रे ही बची है ऐसी अटकले लगाई जा रही है की इस महीने वे भी इस्तीफा दे देंगी