OMG! Such a tall Shiva statue can be seen from a distance of 10 KM.
OMG ! इतनी ऊँची शिव प्रतिमा की 10 KM दूर से दर्शन हो जायँगे !
बुंदेलखंड के टीकमगढ़ जिले में के छिपरी गांव में करीब 100 फीट ऊंची पहाड़ी पर 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार की गई है, इससे प्रतिमा की कुल ऊंचाई करीब 161 फीट हो गई है। करीब 10 किलोमीटर दूर से प्रतिमा दिखाई देने लगती है। प्रतिमा को तैयार करने में 45 टन सरिया लगा है। पिछले 8 साल से इस पहाड़ी पर पौधे लगाए जा रहे हैं।
जिसके चलते पूरी पहाड़ी हरी-भरी दिखाई देने लगी है। बुंदेलखंड की सबसे ऊँची प्रतिमा का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकार्पण किया। 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा तैयार होने के बाद अब पहाड़ी पर मां शारदा का मंदिर बनाया जाना है। इसके अलावा पहाड़ी पर बाहर से आने जाने वाले पर्यटकों के लिए ध्यान केंद्र, गेस्ट हाउस और संत निवास का निर्माण भी किया गया है।
छिपरी में करीब ढाई साल पहले राजस्थान के मूर्तिकार चंदूलाल वर्मा और शीशराम ने टीम के साथ प्रतिमा का निर्माण शुरू किया था। मूर्तिकार चंदूलाल ने बताया कि अब तक दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित देश के कई हिस्सों में बड़ी-बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण कर चुके हैं। इसके पहले रावतपुरा धाम में शिव प्रतिमा बनाई थी। चंदूलाल वर्मा ने बताया कि 8 फीट नीचे खुदाई के बाद 11 फीट ऊंचा चबूतरा बनाया गया। चबूतरे के ऊपर 61 फीट ऊंची शिव प्रतिमा है। त्रिशूल की लंबाई मिलकर प्रतिमा की ऊंचाई 70 फीट से ज्यादा है। प्रतिमा के निर्माण में करीब 2 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंच से छिपरी गांव का नाम बदलकर मातृ धाम करने की घोषणा की। उन्होंने मां शारदा की पहाड़ी को पर्यटन स्थल बनाने और लोगों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए उद्योग धंधे स्थापित करने का भी ऐलान किया। छिपरी संत श्री रविशंकर महाराज यानी रावतपुरा सरकार की जन्मस्थली भी है। अब तक इस गांव को लोग इसी वजह से जानते हैं