Sagar- Train ran at a speed of 110 km per hour on the third railway line. sagar tv news |
Sagar- तीसरी रेल लाइन पर 110 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से दौड़ी ट्रेन
सागर जिले में बीना के मालखेड़ी-महादेवखेड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे लाइन पर एनआइ का काम पूरा हो गया है, जिसके बाद मध्य वृत के मुख्य रेल संरक्षा आयुक्त मनोज अरोरा ने निरीक्षण कर स्पीड ट्रायल कराया। इसके बाद इस लाइन पर संचालन की अनुमति दी गई है।
मालखेड़ी-महादेवखेड़ी लाइन पर 6.9 किमी का निरीक्षण 110 किमी प्रतिघंटा की स्पीड से सफल ट्रायल से किया पश्चिम मध्य रेल पर कटनी-बीना एवं बीना-गुना रेल खंड कोल रूट होने के कारण व्यस्त रहता है। इस सेक्शन के डबल लाइन हो जाने से इस रूट की यातायात व्यस्तता में भी राहत मिलेगी, साथ ही यात्री यातायात का संचालन सरल हो सकेगा।
लाइन चालू होने से रेल यातायात बिना किसी परेशानी के संचालित होगा। गुड्स और पैसेंजर बढऩे से रेल राजस्व में वृद्धि होगी। लाइन की क्षमता में वृद्धि होने से रेल परिचालन बढ़ेगा और समय की बचत होगी, रेल सुरक्षा में बढ़ोत्तरी साथ ही ट्रेनों का सही ढंग से संचालन हो सकेगा, आसपास के क्षेत्रों के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।
दरअसल रेलवे नई परियोजनाओं के अंर्तगत अधोसंरचना के तहत निर्माण कार्य तेज गति से कर रही है। इसी के तहत नई रेल लाइन, दोहरीकरण एवं तिहरीकरण का कार्य किया जा रहा है। यह कार्य जीएम शोभना बंदोपाध्याय की निगरानी में किया जा रहा है।