Sagar-Peace Committee meeting took a big decision, now the mobile ceremonies will be monitored by drones |sagar tv news|
Sagar-शांति समिति की बैठक लिया बड़ा निर्णय, अब ड्रोन से होगी चल समारोहों की निगरानी
आगामी त्योहारों को देखते हुए शुक्रवार को सागर में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर दीपक आर्य ने कहा कि सभी सागरवासी धार्मिक त्योहार पूरे सद्भाव श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाएं। सागर हमेशा से शांति का टापू रहा है और रहेगा। उन्होंने कहा कि सभी धार्मिक संगठन अपने-अपने चल समारोह या धार्मिक त्योहार मनाते समय कानून व्यवस्था का पूरा ध्यान रखें। धार्मिक त्योहार मनाने के पूर्व आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएगी। जिसमें स्ट्रीट लाइट, पेयजल, रोड समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं कराई जाएंगी।
धार्मिक त्योहारों को धर्म के अनुसार ही मनाए और चल समारोह में शांति के साथ शामिल होकर त्योहार को संपन्न करें। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव उईके ने कहा कि धार्मिक त्योहार मनाते समय कानून व्यवस्था का ध्यान रखें। सभी धार्मिक संगठन अपने पदाधिकारी और सदस्यों के नाम मोबाइल नंबर संबंधित थाना प्रभारी को दें। उन्होंने कहा कि सभी चल समारोह की ड्रोन और वीडियो कैमरा के माध्यम से निगरानी कराई जाएगी। सभी चल समारोह में चलने वाले आयोजन समिति के सदस्य अपने गणवेष में रहें, जिससे कि उनकी अलग से पहचान की जा सके