Sagar- बोरवेल का पानी पीने से पूरा गांव बीमार, कलेक्टर ने संभाला मोर्चा, दलबल के साथ पहुंचे मैहर
सागर जिले के मैहर गांव में अचानक लोगों को उल्टी दस्त होने के बाद प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है ग्रामीणों को अच्छी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए कलेक्टर दीपक आर्य ने खुद मोर्चा संभाल लिया है बे दलबल के साथ में हर गांव पहुंचे जहां सरपंच सहित अन्य ग्रामीणों से चर्चा की और इसके बाद उसे बोरवेल को बंद कर दिया गया है
जिसका पानी पीने की वजह से गांव के 100 से ज्यादा लोग डायरिया की चपेट में आ गए हैं गांव में अब पेयजल के लिए दूसरी जगह से व्यवस्था की जा रही है कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि लोगों के लिए प्राथमिक उपचार के लिए डॉक्टर और एंबुलेंस यहीं पर स्टेबिल की है. एसडीएम भी यहीं पर रहेंगे कहीं कोई दूसरा बच्चा या लोग पीड़ित होते हैं तो उनका प्राथमिक उपचार किया जाएगा जिन लोगों की हालत बिगड़ी थी उनको सागर रेफर किया गया है और इलाज किया जा रहा ह
बता दें कि सागर से करीब 30 किलोमीटर दूर झांसी सागर रोड पर मेंहर गांव है जहां के लोग बुधवार की रात से उल्टी दस्त का शिकार हो रहे थे पहले एक आदिवासी परिवार इसकी चपेट में आया और इसके बाद कुछ ही घंटे में यह पूरे गांव में फैल गया सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया इसके बाद जब टीम गांव में पहुंची तो पता चला कि जितने भी लोग बीमार हुए हैं वह सभी ट्यूबवेल का पानी पी रहे हैं इसके बाद उसे पानी को पीना बंद कराया गया और जो पीड़ित थे उनका इलाज शुरू किया गया फिलहाल सभी की हालत स्थिर है