सागर-रानगिर में सात फेरो से पहले मंडप में पुलिस की एंट्री से खलबली, बीच में रुकवाई शादी
सागर के सिद्ध क्षेत्र रानगिर में गुपचुप तरीके से एक शादी कराई जा रही थी जिसकी भनक विशेष महिला पुलिस किशोर इकाई की टीम को लग गई, और टीम साहड़ी के मंडप में ही जा धमकी जिसकी वजह से खलबली मच गई, यहां 32 साल के युवक से 17 साल की लड़की का बाल विवाह कराया जा रहा था, कार्रवाई के बाद दूल्हे को बिना दुल्हन के घर वापिस लौटना पड़ा,
विशेष किशोर इकाई से ज्योति तिवारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली एक नाबालिक लड़की जिसकी उम्र लगभग 17 साल 3 माह थी जिसका विवाह सिद्ध क्षेत्र रानगिर में चल रहा था,सूचना के बाद रहली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे देखा तो रानगिर में पंडित द्वारा विधि विधान से आधा विवाह सम्पन हो चुका था, टीम को बाल विवाह को रोकने में बडी परेशानी झेलना पड़ी मौके पर मौजूद लड़के के परिजनों व अन्य लोगो ने
जनप्रतिनिधियों एवं अन्य दबंग लोगो से बात कराने की कोशिश की लेकिन टीम ने एक भी बात नही मानी और विवाह स्थल पर ही एक वर बधु के उम्र से जुड़े दस्तावेज मांगे जिसमें लड़की की उम्र 17 साल 3 माह पाई गई जिसके बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई की नाबालिक का विवाह करवाना कानूनी अपराध है जिसकी बात दोनों पक्ष मांने और यह विवाह रुकवाया गया