सागर- 2 लोगों को सरकारी नौकरी दिल्ली पुलिस में चयन ,फिर ट्रेनर रिटायर्ड कमांडो का जताया आभार
एमपी के सागर जिले के खुरई के नेहरू स्टेडियम में रिटायर्ड एनएसजी कमांडो मनोज राय निशुल्क क्षेत्र के प्रतिभागियों को कई प्रतियोगिताओं की तैयारी चार सालों से करा रहे हैं। ट्रेनिंग से अब तक 22 प्रतिभागी सफल हो सके हैं। हाल ही में दो प्रतिभागी दिल्ली पुलिस में सफल हुए । सफल व्यक्ति हमेशा उस राज को छिपा लेते हैं जिनसे उन्हें सफलता मिली है लेकिन इस समाज में आज भी कुछ लोग ऐसे हैं जो दूसरों के लिए प्रेरणा है, मिसाल हैं और मार्गदर्शन का काम कर रहे हैं। ऐसे ही खुरई के रहने वाले रिटायर्ड एनएसजी कमांडो मनोज राय हैं जो सेना में सेवाएं देने के बाद अब उन युवाओं के लिए निशुल्क रूप से ट्रेनिंग दे रहे हैं
जो देश की सेवा करना चाहते हैं। पुलिस, सेना या अन्य किसी भी भर्ती की तैयारी वह करा रहे हैं और जिसे भी फिजिकल में परेशानी होती है तो वह रिटायर्ड कमांडो उस कमी को पूरा करवा रहे हैं। पिछले चार साल में ट्रेनिंग देने के बाद 22 से ज्यादा युवा नौकरी पा चुके हैं इसके बाद अब जो युवा सपने देख रहे थे वह भी उनसे जुड़ रहे हैं। मनोज राय रोजाना सुबह 3 घंटे तक युवाओं के लिए प्रशिक्षित कर रहे हैं। उनका कहना है कि केवल ड्यूटी पर रहकर ही देश की सेवा नहीं होती अगर आप किसी के काम आ रहे हैं और आपका कोई अनुभव है जिससे दूसरे लोग लाभान्वित हो रहे हैं तो इस काम में जरा सी भी देर नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि बच्चों का अच्छा रुझान मिलने की वजह से मेरा भी व्यायाम हो जाता है और सेवा में रहने के दौरान मैंने जो सीखा है वह इनके के काम आ जाए तो अच्छा होगा। अब तक 22 प्रतिभागी विभिन्न क्षेत्र सीआरपीएफ, एमपी पुलिस, दिल्ली पुलिस,रेलवे, बीएसएफ सहित अन्य नौकरियों में चयन हो चुका है।
हाल ही में मनोज राय के द्वारा फिजिकल में प्रशिक्षित करने वाले दो प्रतिभागियों का सरकारी नौकरी में चयन हो गया है। जिसमें राजा बाबू बंसल और विनीता अहिरवार नाम की युवती का दिल्ली पुलिस में सिलेक्शन हुआ है। इस पर उन्होंने अपने ट्रेनर रिटायर्ड कमांडो का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि हम लोग फिजिकल ट्रेनर की कमी से जूझ रहे थे लेकिन मनोज राय के आने के बाद दोनों की वह कमी पूरी कर दी। इसके बाद से एक के बाद एक प्रतिभागी का सिलेक्शन होने लगा है।