Sagar- देखिये भाजपा के विकास की हक़ीकत, दलदल बन गई सड़क
भाजपा कहती है सबका साथ सबका विकास, कभी तो पूर्व सीएम शिवराज सिंह भी यहाँ की सड़कों की अमेरिका से तुलना कर देते थे। लेकिन हकीकत तो कुछ और ही है। ऐसे में सवाल उठता है की क्या यही है भाजपा का विकास, तस्वीरें कहीं और की नहीं बल्कि सागर के बाघराज वार्ड स्थित किशोर न्यायालय बस्ती के पास की हैं। जहाँ दलदल भरी सड़क से निकलना लोगों की मजबूरी है। यही नहीं छोटे-छोटे बच्चों को पढ़ाई करने और गर्भवती महिलाओं को इसी दलदल वाले रास्ते से होकर जाना पड़ता है। कई बार तो लोग गिर भी जाते हैं।
और हर समय दुर्घटनाओं का भी अंदेशा बना रहता है। लेकिन यहाँ की फ़िक्र न तो पार्षद साहब को है। न ही अन्य जन प्रतिनिधियों को, वार्डवासियों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। ये समस्या कोई आज की नहीं है बल्कि काफी पहले से है। और बारिश में तो समस्या और भी बढ़ जाती है। पानी गिरने के बाद सड़क दलदल बन जाती है। जिससे लोग फिसलते हैं। यहाँ के पार्षद राजकुमार पटेल हैं। जो लोगों की समस्यांओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
हालाँकि अकेले ये यहां की बात नहीं है वार्ड में और भी कई जगह समस्याएं हैं। कहीं सड़क उखड़ी है कहीं सड़क कच्ची दलदल भरी है। तो कहीं नालियों और लाइट की भी समस्या है। बाघराज वार्ड के किशोर न्यायालय बस्ती में बारिश के समय लोगों के घरों में पानी भर जाता है। आंगनवाड़ी क्रमांक 76 का मुख्य रास्ता कीचड़ और दलदल से भरा हुआ है।
जिससे छोटे-छोटे बच्चों को आने-जाने में परेशानी होती है। इस इलाके में तकरीबन 700 परिवार रहते हैं। यहाँ एक तरफ की सड़क नहीं है नाली, सीवर लाइन नहीं है पानी की कोई लाइन नहीं है। मामले में बाघराज वार्ड पार्षद राजकुमार पटेल से बात की तो उनका कहना है। की निगम को लेटर लिखा है रोड के टेंडर डलने वाले है जल्दी काम लगा दिया जाएगा।--------