15 से 20 घंटे की बिजली कटौती के विरोध में सड़क पर बैठकर लोगों ने किया प्रदर्शन | sagar tv news |
एमपी के बैतूल के घोड़ाडोंगरी नगर में बिजली कटौती को लेकर नागरिकों ने शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे हॉस्पिटल चौक पर सांकेतिक चक्काजाम किया। लोगों ने सड़क पर बैठक प्रदर्शन किया। बिजली कटौती बंद करने की मांग को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नाम घोड़ाडोंगरी तहसीलदार महिमा मिश्रा को ज्ञापन सौपा।
लोगों ने सड़क पर बैठकर विरोध प्रदर्शन किया। नागरिकों ने तहसीलदार को बताया कि घोड़ाडोंगरी में पिछले 15 दिनों से बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे हैं। घोड़ाडोंगरी नगर में रोजाना 15 से 20 घंटे तक की बिजली कटौती हो रही है इसके साथ ही लो वोल्टेज के कारण भी जनता परेशान है।
अस्पताल में एक्स-रे मशीन सहित ब्लड जांच की मशीन नहीं चल पाने के कारण मरीजों का इलाज नहीं हो पा रहा है। जिसके कारण मरीजों को बैतूल जाना पड़ रहा है। नगर में नल जल प्रभावित हो रही है।
वही घोड़ाडोंगरी नगर में व्यापारी भी बिजली कटौती से परेशान हो गए हैं। बिजली कटौती के व्यापार भी ठप हो रहा है। लोगों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि जल्द ही बिजली कटौती बंद नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।