जब मेरे किसान भाई जमीन पर बैठ सकते हैं,तो मैं क्यों नहीं बैठ सकता मैं बोले उमाकांत शर्मा
हमेशा चर्चाओं में बने रहने वाले विदिशा जिले के सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए, मामला खाद से जुड़ा हुआ है। बरसात का मौसम आ चुका है। और खरीफ की फसल की बोनी चल रही है। ऐसे में किसानों को खाद की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जब किसान खाद के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के पास पहुंचे।
तो उनकी सुनवाई न होने पर क्षेत्रीय विधायक उमाकांत शर्मा भी किसानों के साथ मैदान में खड़े हो गए। और बोले कि यह सरकार किसानों की सरकार है। जब मेरे किसान भाई जमीन पर बैठ सकते हैं। तो मैं क्यों नहीं बैठ सकता। वहीं मीडिया के सामने बोलते हुए उमाकांत शर्मा ने कहा कि मुझे मीडिया के माध्यम से और अन्य चैनलों के माध्यम से पता चला है।
कि मेरे क्षेत्र के किसान बहुत परेशान है ,जो नीचे बैठकर खाद की गुहार अधिकारियों से लगा रहे हैं ,मेरे किसान ही मेरा सम्मान है ,और उनके सम्मान में मुझे कुछ भी करना पड़े मैं तैयार हूं क्योंकि यह सरकार किसानों की सरकार है। मोदी जी की सरकार है। शिवराज सिंह चौहान की सरकार है। प्रदेश के मुखिया मोहन यादव की सरकार है।