सागर नगर निगम ने सार्वजनिक स्थान पर मटेरियल डालने पर भवन स्वामी पर की साढ़े सात हजार रुपए की चालानी कार्रवाई

 

सागर में शासन के आदेशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को गति देने और नगरीय निकायों में स्वच्छता को संवहनीय बनाए रखने और नागरिक सहभागिता से विशेष सफाई अभियानों के अंतर्गत माह जून और जुलाई के दौरान विभिन्न स्वच्छता गतिविधियों को संचालित किया जा रहा है।  जिसमें 25 जून को सी एण्ड डी अपशिष्ट (निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट ) के संग्रहण का अभियान चलाया गया। जिसमें भवनो के निर्माण और विध्वंस के समय निकलने वाली अपशिष्ट सामग्री जैसे- कंक्रीट( खराब निर्माण सामग्री ), धातु (लोहे की राड लोहे के दरवाजे अन्य स्टील के आइटम ), खराब मिट्टी (उपयोग की गई मिट्टी),

 

ईंट एवं मोर्टार ( निर्माण/ विध्वंस के समय निकलने वाली खराब सामग्री), लकड़ी एवं प्लास्टिक दरवाजे, चौखट, प्लास्टिक और अन्य निकलने वाली अनुउपयोगी सामग्री को निगम को देने के प्रति नागरिकों को जागरुक किया गया। सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री के निर्देश अनुसार नगर निगम क्षेत्र में निर्माण और विध्वंस अपशिष्ट के संग्रहण का एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया जिसमें नगर निगम के जोन प्रभारियो और सफाई दरोगाओं ने वार्ड में मकान के निर्माण और उनके विध्वंस के दौरान निकली अनुपयोगी सामग्री को निर्धारित शुल्क लेकर नगर निगम के सीएम प्लांट पर भेजा गया। वही नगर में चल रहे निगम के विभिन्न निर्माण कार्यों के दौरान  निकलने वाले सी एण्ड डी मटेरियल को उठवाकर नगर निगम के सी एण्ड डी वेस्ट प्लांट भेजा गया जहां अलग-अलग सामग्री को रखने के लिए बनवाए गए स्थान पर रखवाया गया, जहा इस सामग्री से पेवर ब्लॉक बनाने का कार्य किया जाएगा।

 

कोई भी भवन स्वामी उठवा सकते है, सी एण्ड डी मटेरियल-भवन निर्माण के दौरान निकलने वाले सी एण्ड डी वेस्ट मटेरियल को कोई भी भवन स्वामी उठाने के लिए नगर निगम के सफाई दरोगा, जोन प्रभारी या नगर निगम के टोल फ्री नंबर 07582-224550 पर सूचना देकर और निर्धारित शुल्क जमाकर सी एण्ड डी वेस्ट मटेरियल को उठा सकते हैं। सार्वजनिक स्थानो पर सी एण्ड डी वेस्ट मटेरियल डालने पर संबंधित भवन स्वामी पर की गई चालानी कार्यवाही- अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानो पर सी एण्ड डी वेस्ट मटेरियल डालने पर इंजीनियर और संबंधित जोन प्रभारियो ने संबंधित भवन स्वामी साढ़े सात हजार रुपए की चालानी कार्रवाई की गई ।

 

 

 


By - sagar tv news
26-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.