Sagar- 6 साल की उम्र में कथा सुनाने वाली बेटी ने किया ऐसा कारनामा, वर्ल्ड रिकॉर्ड को किया अप्लाई

 

 

यदि आप श्रीमद् भगवद् पुराण पढ़ना चाहते हैं लेकिन समय की कमी या किसी कारण वश पढ़ नहीं पा रहे हैं तो अब आप संपूर्ण गीता श्लोक के रूप में वीडियो पर देख और सुन सकेंगे। संस्कृत में गीता के 18 हजार श्लोकों की वीडियो और ऑडियो रिकॉर्डिंग का काम पूरा हो गया है। सभी 18 हजार श्लोक का पाठ सागर की कथावाचक राज राजेश्वरी देवी ने किया है।

 

 

 

ऐसा करने के लिए उन्हें करीब 3 साल का समय लगा है अथक मेहनत और परिश्रम लग्न से उन्होंने यह काम किया है 18000 श्लोक तैयार होने के बाद उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी अप्लाई किया है. 30 जून से लोग उनके यूट्यूब चैनल पर देख व सुन सकेंगे।

 

 

 

दावा किया गया है कि ऐसा पहली बार किया गया है। कथा वाचक राज राजेश्वरी देवी ने अपने इस अनूठे काम के बारे में बताया राज राजेश्वरी देवी ने बताया कि उनके पिता पं आचार्य वासुदेव दुबे संस्कृत महाविद्यालय सागर के प्राचार्य रहे है। इसलिए उन्हें संस्कृत और ग्रंथों का ज्ञान घर में बचपन से ही मिला है। हालांकि पढ़ाई में उनका विषय संस्कृत नहीं रहा। उन्होंने बीकाम, एमबीए किया है। 6 साल की उम्र में उन्होंने व्यास पीठ संभाल ली थी तब से अब तक कई जगह भागवत कथा , राम कथा कर चुकी हैं।

 

 

 

 

उन्होंने बताया कि पिता, मां लक्ष्मी दुबे के साथ स्थानीय विद्वानों पंटीकाराम त्रिपाठी, पंरामकुमार खंरिया सहित अनेक विद्वानों ने इसमें और संत रावत्पुरा सरकार से भी मार्गदर्शन लिया है। क्योंकि यह भी एक तरह की साधना है। वे लगातार पहले श्लोक का प्रेक्टिस के तौर पर वाचन करती हैं उच्चारण और त्रुटियों पर ध्यान देती हैं। उसके बाद अंतिम रिकॉर्डिंग की जाती है। 30 जून को सागर के रविंद्र भवन से कृष्णा अर्पण नाम से एक कार्यक्रम किया जा रहा है जिसमें देश के संस्कृत से जुड़े विद्वान मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे इसी कार्यक्रम में इन ऑडियो वीडियो का लोकार्पण किया जाएगा


By - sagaetvnews
24-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.