Sagar-पैसे बचाने ट्रैक्टर से डबल ट्राली लेकर जा रहा था युवक, रानगिर घाटी के पास हो गई बडी अनहोनी
सागर के सिद्ध क्षेत्र रानगिर की कर्रा बाबा की घाटी पर एक ट्रैक्टर पलटकर खाई में जा गिरा, जिससे एक युवक ने निजी अस्पताल में दम तोड दिया, दक्षिण वन मंडल ढाना के कामों में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली जो ग्राम रामपुर निवासी वसंत यादव का बताया जा रहा है।
दक्षिण वन मंडल ढाना का ठेकेदार वसंत यादव का भाई तेजवल यादव जो ट्रैक्टर चला रहा था। युवक सागर के पथरिया जाट से ढाना की रानगिर बीट में होने वाले प्लटिशनों में वृक्षारोपण के लिए पेड़-पौधों को लेकर आ रहा था। ट्रैक्टर में पैसे बचाने डबल ट्रॉली लगी थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में दो ट्रॉलियां फंसी होने पर घाटी पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गए। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दोनों ट्रॉलियों समेत खाई में जा गिरा।
ट्रैक्टर पेड़-पौधे लेकर दक्षिण वन मंडल सागर के अंतर्गत आने वाली ढाना रेंज के रानगिर के प्लटिशनों में जा रहा था। दोनों ट्रालियों में सागौन और अन्य प्रजातियों के पेड़-पौधे भरे थे। घटनाक्रम के बाद ट्रैक्टर चालक तेजवल ट्रैक्टर के नीचे करीब 2 घंटे तक दबा रहा। तेजवल को गंभीर चोटें होने के कारण सागर के निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां तेजवल ने दम तोड़ दिया।
इस पूरे मामले में दक्षिण वन मंडल के अधिकारी बचते हुए नजर आ रहे हैं। प्रभारी थाना प्रभारी आशीष कुमरे ने बताया कि युवक को सागर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था