Sagar-जिस मां ने जन्म दिया उसी के लिय काल बन गया शराबी बेटा, पुलिस फरार आरोपी को ढूंढने में जुटी
जिस मां ने 9 महीने कोख में रखा, अपने शरीर के मांस के लोथडो से बेटे को जन्म दिया, जिसे पढ़ाया लिखाया बड़ा किया शादी विवाह किया, फिर जब मां को सहारा देने बेटे की बारी आई तो वह अपनी मां के लिए काल बन गया, दिल को झकझोर देने वाली यह घटना सागर जिले के देवरी थाना क्षेत्र के कोपरा गांव की हैं, जहां शराब में धुत्त कलयुगी बेटे ने लाठियो से पीट पीट कर अपनी मां का मर्डर कर दिया, भाई घटना के बाद आरोपी बेटा घर से भाग गया, बताया जा रहा है कि वह आदतन अपराधी है जिसने नशे में धुत्त होकर अपनी मां को भी नहीं छोड़ा
घटना शुक्रवार शाम करीब 7:00 बजे की है जहां 70 साल की कमल रानी लोधी अपने घर में काम कर रही थी इसी दौरान उनका बेटा अमोल घर पर पहुंचा, किसी बात से नाराज हो कर वह मां से झगड़ा करने लगा, फिर गुस्से में आकर उसने अपनी मां पर लाठी से हमला कर दिया , घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को संज्ञान में दिया पुलिस ने टीम बनाकर आरोपी की तलाश में जुटी हुई है
ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी अत्याधिक झगड़ालू प्रवृत्ति का व्यक्ति है एवं शराब पीने की लत का शिकार है। उसके विरूद्ध चोरी, मारपीट सहित अन्य कई प्रकार के अपराध देवरी थाने में पंजीबद्ध हो चुके है। एवं थाना पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा चुकी है इसके बाद भी उसमें कोई सुधार नही आया है।