सागर में एम्बुलेंस को ही बुलानी पड़ी एम्बुलेंस देखिए आखिर क्यों ?
सागर में सड़क दुर्घटना के मामले में एक मरीज को सागर रेफर किया गया था। 108 एंबुलेंस घायल को बीना से सागर लेकर जा रही थी। कि खुरई के जरवांस बायपास चौराहे के पास एंबुलेंस का टायर फट गया। इसके बाद दूसरी एम्बुलेंस आने तक करीब एक घंटे तक मरीज तड़पता रहा। क्योंकि एम्बुलेंस में स्टेपनी भी नहीं थी। जिससे मरीज को ले जाने में देरी हो गई। जानकारी के मुताबिक मनोज आदिवासी निवासी कंजिया, सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसे बीना सिविल अस्पताल में इलाज के बाद उसे गुरुवार की शाम को जिला अस्पताल सागर रेफर किया गया था। इसके बाद जब एम्बुलेंस खुरई के जरवांस बायपास चौराहे के पास पहुंची।
तो एम्बुलेंस का आगे का टायर फट गया। गनीमत रही कि एम्बुलेंस पलटी नहीं। एम्बुलेंस में स्टेपनी नहीं होने के कारण टायर को नहीं बदला जा सका। इसके बाद ड्यूटी पर मौजूद कर्मचारियों ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी और एक घंटे के बाद दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची, तब कहीं जाकर मरीज को सागर ले जाया जा सका। इस दौरान मरीज तड़पता रहा, उसे समय पर जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए कोई दूसरा विकल्प कर्मचारियों के पास नहीं था।