मोहन सरकार का चला फिर बुल्डोजर अवैध होस्टल को तोड़ा
इंदौर नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार सुबह नगर निगम की टीम भोलाराम उस्ताद मार्ग, सर्वानंद नगर में एक बड़े होस्टल पर अवैध निर्माण हटाने के लिए पहुंची। कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम घनश्याम धनगर की टीम भी मौके पर पहुंचे।
यहां करीब 4 हजार वर्गफीट पर यह अवैध होस्टल बना था निगम री रिमूवल टीम ने चार घंटे में तोड़ दिया। यह बिल्डिंग किसी भरत सोनी नामक व्यक्ति की बताई गई है। उसने तीन प्लॉटों पर यह चार मंजिला बिल्डिंग बनाई। यहां काफी समय से होस्टल का संचालन किया जा रहा था। तीनों प्लाटों का साइज कुल 3 हजार वर्गफीट है लेकिन चार हजार वर्ग फीट पर निर्माण किया गया था। इसके लिए नक्शा भी पास नहीं कराया गया था।