MP | 1 वर्ष पहले फूटा था गोरखा तालाब,मरम्मत ना होने से गांव के लोग हो रहे परेशान | sagar tv news |
एमपी के दमोह जिले के तेंदूखेड़ा ब्लॉक के मोहड़ ग्राम पंचायत कि गोरखा गांव का तालाब 1 साल पहले फुट गया था। जिससे आसपास के किसानों को भारी नुकसान हुआ था। जब से ताला फूटा है तब से वहां पर ना किसी प्रकार की मरम्मत की गई है। नाही किसी प्रकार का निर्माण कार्य किया गया है। गांव के लोग पूरी तरह से इसी तालाब पर आश्रित थे। दरअसल वर्ष 2019 में मनरेगा योजना की तहत गोरखा में तालाब की स्वीकृति हुई थी। इसके बाद काम लगाया गया लगभग 15 से 16 लाख इस तालाब के लिए स्वीकृत हुए थे।
13 लाख का काम हो चुका था कार्य पूर्ण नहीं हुआ था। उसके बीच यह तालाब फूट गया मौके पर स्थानीय अधिकारी पहुंचे निरीक्षण किया। तालाब में पिचिंग का काम बाकी रह गया था। लेकिन शीश बकाया राशि से यह काम पूर्ण नहीं हो सकता था। तालाब लगभग आठ जगहों से फूटा हुआ है। गांव के लोगों ने बताया है। कि तालाब की ना तो मरम्मत की गई है।
और ना ही किसी प्रकार का निर्माण कर किया जा रहा है। हम लोग की खेती इस्त्री पर आश्रित है। वहीं जनपद पंचायत सीईओ मनीष बागरी का कहना है कि , वर्ष 2019 में तालाब के लिए राशि स्वीकृत हुई थी। लेकिन इतनी कम लागत से यह तालाब नहीं बनाया जा सकता है। इंजीनियर के द्वारा आकलन कराया गया था। इस तालाब को बनाने के लिए एक करोड़ 60 लाख की राशि लगनि है जो पंचायत के द्वारा संभव नहीं है।