सागर-मंत्री,कलेक्टर के साथ बस संचालकों की एक और अहम बैठक में बड़ा हुआ निर्णय | sagar tv news |
सागर में 7 दिनों से चल रही बस हड़ताल को लेकर 24 घंटे के अंदर एक और अहम बैठक हुई जिसमें मंत्री गोविंद सिंह राजपूत कलेक्टर दीपक कार्य नगर निगम आयोग के राजकुमार खत्री बस एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष पांडे सहित अन्य पदाधिकारी इसमें शामिल हुए जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए इसमें बड़ा निर्णय लिया गया है, बस संचालक शासन और प्रशासन की हुई
बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई सागर के सर्किट हाउस में सभी लोग एकत्रित हुए थे एक दिन पहले मंगलवार की शाम भी इसी को लेकर चर्चा हुई थी लेकिन बस हड़ताल खत्म करने को लेकर सहमति नहीं बन पाई थी बस संचालकों ने दो दिन का समय मांगा था बैठक खत्म होने के 16 घंटे बाद फिर यह सभी लोग एकत्रित हुए हालांकि इसमें क्या निर्णय लिया गया है, इसको लेकर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की जाएगी जिसमें बस एसोसिएशन के पदाधिकारी भी शामिल हो रहे हैं संयुक्त रूप से निर्णय बताया जाएगा
दरअसल 13 जून से बसों का संचालन करने वाले अपनी गाड़ियों को दोबारा पुराने स्टैंड से चलाने की मांग को लेकर अड़े हुए हैं, तो प्रशासन कह रहा है कि जब नए बस स्टैंड बना रहे थे उसे समय तक यह लोग सहमत थे पिछले महीने जब बसों को वहां से चालू किया गया तब भी सहमति थी लेकिन अब अचानक हड़ताल करना ठीक नहीं है और शहर में हित में जनहित में भी यह है ठीक नहीं है सागर से रोजाना 549 बस दौड़ती हैं इनमें 20000 से अधिक यात्री सफर करते हैं परिवहन ना होने की वजह से अब परेशानी जा रही है