सागर में जन्म के 9 साल बाद धरती पर पैर रखे और अब दौड़ने लगी,योग ने किया चमत्कार ! | sagar tv news |

 

सागर में तनमय महज 9 साल का है, लेकिन बचपन से उसके पैर जमीन पर नहीं पड़े थे, कारण चलने के लिए जब भी उसने प्रयास किया तो पैर लड़खड़ाने लगे और वह जमीन पर धड़ाम से गिर जाता था। बगैर सहारे के वह खड़ा भी नहीं हो पाता था। उसके पिता ने योग का सहारा लिया और तनमय को योगाचार्य विष्णु आर्यजी के मार्गदर्शन में योग कराना प्रारंभ किया तो उसके पैरों में जान लौटने लगी..!

 

महज एक महीने में ही तनमय को काफी आराम मिला और वह ​अपने पैरों पर चलने लगा है। तनमय की जो दास्तां हमने बताई वह कोई फिल्मी कहानी या मेडिकल रिसर्च नहीं है। सागर के बालाजी नगर निवासी राम साहू के बेटा तनमय बीते 9 साल से पैरों में कमजोरी और लड़खड़ाहट के कारण दिव्यांग जैसा जीवन जी रहा था। पिता ने उसका काफी इलाज कराया, एक्सपर्ट से फिजियोथेरेपी भी कराई, लाखों रूपए इलाज पर खर्च भी कर दिए, लेकिन आराम नहीं मिला।

 

योग निकेतन के सुबोध आर्य बताते हैं कि तनमय के पिता को जब योग के बारे में पता चला तो वे अपने बेटे को करीब एक महीने पहले योग निकेतन लेकर आए थे। यहां योगाचार्य विष्णु आर्यजी के मार्गदर्शन में उन्होंने अपने 9 साल के बेटे तनमय को योग कराना प्रारंभ किया था। योग का चमत्कार ही क​हिये कि तनमन को महज एक महीने में ही काफी आराम मिला और वह न सिर्फ अपने पैरों पर खड़ा होने लगा बल्कि धीरे—धीरे चलने—फिरने भी लगा है।

 

कुछ ही दिनों में तनमय दौड़ता नजर आएगा। योग ने राम साहू के बेटे की जिंदगी में उजाला तो किया ही, उसके जीवन में रफ्तार भी भर दी है। योग की ताकत और बेटे को चलते देखकर तनमय की मां सबसे ज्यादा खुश हैं।

 

 


By - sagar tv news
17-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.