सागर-एक्सप्रेस ट्रेन से निकलने लगा धुआं ,यात्रियों ने चैन खींचकर रोकी ट्रेन

 

एमपी के सागर जिले के बीना-भोपाल रेलवे ट्रैक पर स्थित कुरवाई कैथोरा स्टेशन के पास भोपाल की ओर से आ रही विंध्याचल एक्सप्रेस के ब्रेक ब्लॉक में घर्षण के कारण अचानक धुआं निकलने लगा और इसके बाद यात्रियों ने चैन खींचकर ट्रेन को रोका। ट्रेन रुकते ही एक कोच के यात्री ट्रेन से कूद गए, इसमें कुछ यात्रियों के लिए चोटें भी आईं हैं। इस दौरान रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां कुरवाई कैथोरा से खुरई के बीच 29 किलोमीटर के सफर में ट्रेन की गंभीरता से जांच किए बिना चलाया गया।

 

 

 

जानकारी के अनुसार ट्रेन नंबर 11272 भोपाल-इटारसी विंध्याचल एक्सप्रेस भोपाल से बीना की ओर आ रही थी, तभी रात में कुरवाई-कैथोरा और बीना स्टेशन के बीच ब्रेक ब्लॉक में घर्षण होने के कारण एस-4 कोच के नीचे से अचानक धुआं उठने के कारण ट्रेन में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान सभी यात्रियों ने एक साथ चैन को खींचकर रोका और यात्री ट्रेन से नीचे कूद गए। भोपाल से कटनी जा रहे दीपांशु ठाकुर ने बताया की कुरवाई-कैथोरा बीना के बीच में एस-4 कोच के पहिए के पास अचानक आग की चिंगारी के साथ धुआं उठने लगा,

 

 

 

कोच के अन्य यात्रियों के साथ तुरंत चैन को खींचकर ट्रेन को रोका और ट्रेन की जांच किए बगैर 5 मिनट बाद ट्रेन को बीना की ओर रवाना कर दिया गया। इतना ही नहीं बीना स्टेशन पर भी केवल दो कर्मचारियों ने सामान्य रूप से टॉर्च से जांच कर ट्रेन को अगली स्टेशन के लिए रवाना कर दिया। रात 10 बजकर 38 मिनट पर जब ट्रेन खुरई रेलवे स्टेशन पहुंची, तो यहां पर सीएंडडबल्यू स्टाफ के कर्मचारियों ने जांच की और कुछ सुधार कार्य करके ट्रेन को रात 11 बजकर 11 मिनट पर सागर की ओर रवाना कर दिया गया। इसी कोच में यात्रा कर रही शारदा देवी ने बताया कि ट्रेन में धुआं होने के कारण चैन पुलिंग करके ट्रेन को रोका गया था,

 

 

 

इसके बाद सभी लोगों ने डर के कारण ट्रेन से कूद कर अपने आप को बचाया, लेकिन गिरने के कारण कई लोगों को चोटें भी आईं हैं, इसमें कुछ बच्चे भी शामिल हैं और वह भी घायल हो गईं। इस संबंध में पश्चिम मध्य रेलवे सीपीआरओ हर्षित श्रीवास्तव से संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया, वहीं भोपाल मंडल के प्रभारी पीआरओ धर्मेंद्र सिंह से भी संपर्क करना चाहा, लेकिन उन्होंने भी फोन रिसीव नहीं किया।


By - sagaetvnews
16-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.