Sagar-चुनाव के बाद अचानक सुरखी में सक्रिय क्यों हो गए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, ये है बड़ी वजह
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने एक समय अपनी विधानसभा सुर्खी में जाना बेहद कम कर दिया था यहां तक की उन्होंने सब कुछ छोड़-छाड़ कर राम भजन करने का मन बना लिया था लेकिन पिछले कुछ दिनों से अचानक वह फिर सक्रिय दिखाई देने लगे हैं, जो विधानसभा के लोगों में भी चर्चा का विषय बना हुआ है लेकिन गोविंद सिंह राजपूत ने ऐसा क्यों किया इसका खुलासा उनके ही एक वीडियो से हो रहा है
दरअसल मंत्री गोविंद सिंह सुरखी विधानसभा के ग्राम सेमराघाट में गंगाजल संवर्धन अभियान के तहत स्टॉप डैम का लोकार्पण करने पहुंचे थे, जहां उन्होंने सरपंच जुगलकिशोर गौतम के साथ ग्राम में 75 लाख रुपए की लागत से बनाए गए स्टाप डैम का लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित भी किया। जिसमे उन्होंने विधानसभा चुनाव में बहुत ही कम वोटो से अपनी जीत पर मंच से जनता के बीच अपनी बात खुलकर रखी कहा कि अपनी विधानसभा क्षेत्र में इतने विकास कार्य करवाने के बाद भी जब विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आया तो काफी दुख हुआ
क्षेत्र में इतने काम कराने के बाद यह परिणाम से मन बिल्कुल टूट गया शुरुवाती दो-तीन महीने लोगों से मिला भी नहीं, लगने कि लोगों से मिलने -जुलने विकास कार्य करवाने से कोई फायदा नहीं,हमें तो लगने लगा जहां जाने जाओ घूमो फिरो भगवान का भजन करो... लेकिन लोकसभा चुनाव में लोगों को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने विधानसभा क्षेत्र में इतनी लंबी लीड से जीत दिलाई की मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड बन गया इसके बाद मुझे भी लगा कि सुबह का भूला अगर शाम को वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं रहते और अब मैं पहले की तरह दुगनी रफ़्तार से क्षेत्र में विकास कार्य करवाऊगा,