Sagar-21 जून आने से पहले विधायक ने लिया संकल्प, इसमें महिलाओं को जोड़कर बनाएंगे...
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को लेकर योग निकेतन योग प्रशिक्षण संस्थान सागर द्वारा योगाचार्य विष्णु आर्य के मार्गदर्शन में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम रविवार को विभिन्न योग संस्थाओं से जुड़े महिला पुरुषो ने किया। इसके मुख्य अतिथि विधायक श्री शैलेंद्र जैन रहे। साथ में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार , जिला योग समिति की सदस्य डा वंदना गुप्ता और गौर विश्वविद्यालय के योग विभाग के गगन ठाकुर मंचासीन रहे।
पद्माकर सभागार परिसर, मोतीनगर में आयोजित योगाभ्यास में सागर को योग नगरी बनाने और घर घर योग विज्ञान पहुंचाने का संकल्प विधायक शैलेंद्र जैन ने दिलाया। इस कार्यक्रम के संयोजक सुबोध आर्य रहे। इस मौके पर विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग दिवस की शुरुआत की है। हमारा उद्देश्य सागर को योग नगरी बनाना है। यह तब बनेगा जब घर घर योग की अलख जगे। तभी हमारा जीवन स्वस्थ और बेहतर बनेगा।
उन्होंने कहा कि इस दफा योग दिवस में महिला सशक्तिकरण जोड़ा गया है इसके पीछे उद्देश्य है कि महिलाओ की इसमें भागेदारी बढ़ी क्योंकि महिला योग सीखेगी और स्वस्थ्य रहेंगी तो हमारा परिवार बढ़िया चलेगा,परिवार में बच्चे योग अपनाएंगे और संस्कारित भी होंगे। उन्होंने योग दिवस पर सभी से शामिल होने की अपील की।
योगाचार्य विष्णु आर्य ने योगाभ्यास कराते हुए आसन,ध्यान प्राणायाम कराते हुए इनके लाभ भी बताए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमारी परंपरा को पूरी दुनिया में पुर्नस्थापित किया है। हमारे शारीरिक और मानसिक उत्थान के लिए योग विज्ञान अपनाए। योगाभ्यास कार्यक्रम में विभिन्न योग संस्थानों, स्कूलों से जुड़े लोगो ने हिस्सा लिया