T20 वर्ल्ड कप पर Onilne सट्टा,9 सटोरिए गिरफ्तार,19 मोबाइल,3 लैपटाॅप-टीवी समेत नकदी बरामद
एमपी के जबलपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने नौ सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सभी लोग उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं। ये लोग लंबे समय चोरी-छिपे ऑनलाइन सट्टा खिला रहे थे। आरोपियों के पास से 19 मोबाइल, 3 लैपटॉप, 1 टीवी व 10 हजार रुपए नकदी बरामद किए हैं।
माढ़ोताल थाना प्रभारी विपिन ताम्रकार ने बताया कि मुखबिर से जानकारी मिली थी कि माढ़ोताल क्षेत्र के संस्कार सिटी में जयकुमार रावत के घर में कुछ लोग ऑनलाइन सट्टा खिला रहे हैं। इस दबिश दी, तो जयकुमार रावत के घर के बाहर से एक व्यक्ति दौड़ते हुए अंदर जाते दिखा।पीछा करते हुए दबिश दी गई।
यहां बड़े कमरे में 8 लोग टीवी पर टी 20 मैच देखकर मोबाइल और नोटबुक में कुछ लिख रहे थे। मौके पर बैठे लोगों के मोबाइल व नोटबुक को चेक किया गया, तो व्हाट्सअप में व नोट बुक व कुछ पेजों में लेनदेन का हिसाब-किताब लिखा होना पाया गया। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले हैं।
बीते कुछ दिनों से यहां पर रुके थे। 19 मोबाइल, 3 लैपटाॅप, वाईफाई राउटर , टीवी और दो नोटबुक जब्त की। इनके पास से 10 हजार 490 रुपए भी जब्त किए हैं। सभी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।