सागर | यात्री बसों के रूट में बड़ा बदलाव,अब सिविल लाइन मकरोनिया से नहीं निकलेगी बसें,देखिये नया रूट

 

सागर के 50 साल पुरानी बस स्टैंड पिछले महीने 13 मई को न्यू आरटीओ कार्यालय के पास और भोपाल रोड पर शिफ्ट किया गया था जिसमें बसों का संचालन नए करने रूट का निर्धारण किया गया था। लेकिन बाद में बस संचालकों की नाराजगी के बाद सिविल लाईन चौराहा से बसों का संचालन अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक किये जाने के सम्बंध में सहमति दी गई थी।

 

लेकिन अब ठीक एक महीने बाद 13 जून यानी आज से इस रूट में फिर बदलाव किया जा रहा है प्रशासन के द्वारा जारी नए निर्देश में पिछले महीने तय किए गए रूट पर ही बसों का संचालन करने के लिए कहा गया है अगर कोई दूसरे रूट पर पाया गया तो उसे पर वैधानिक कार्यवाही करने की चेतावनी भी दी गई है नए निर्देशों के मुताबिक

वर्तमान में सिविल लाईन चौराहा और मेडीकल कॉलेज के सामने यात्रीगण प्रतीक्षा करते हैं , बसों में अनाधिकृत रूप से लोगों को बैठाया जाता है, जो कि शहर के सबसे व्यस्ततम जगह हैं, जिससे कि अन्य यात्रियों , आमजन को असुविधा का सामना करना पड़ता है।

 

यात्रीगण भी बगैर किसी सुविधा के यहां बैठे रहते हैं। स्कूल बसों के संचालन शुरु होने से यातायात का दबाव और बढ़ने की संभावना है, जिससे इस स्थान पर दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी। भविष्य की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुये बसों का संचालन पूर्व निर्धारित रूट से किया जावेगा।

 

बहेरिया तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें रूट क्रमांक-01: टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, जबलपुर की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसें मकरोनिया होते हुए बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के पास स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर से ही संचालित की जावेंगी।

लहदरा नाका/भोपाल रोड से आने वाली यात्री बसें

 

रूट क्रमांक-02: भोपाल, विदिशा, खुरई, बीना, जैसीनगर की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसें भोपाल रोड स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर से एवं मोतीनगर चौराहा से धर्मश्री होते हुए राजघाट तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड से ही संचालित की जावेगी।

 

गढ़पहरा तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें रूट क्रमांक-03 ग्वालियर, झांसी, ललितपुर, मालथौन की ओर से आने-जाने वाली यात्री बसें भैंसा तिराहा बायपास से बहेरिया फोर लाईन से बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर से ही संचालित की जावेंगी। भैंसा तिराहा से मण्डी बायपास होते हुये भोपाल रोड पर स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर से संचालित की जावेगी।

 

बम्होरी तिराहा से प्रवेश करने वाली यात्री बसें रूट क्रमांक-04:- नरसिंहपुर, रहली की ओर से आने जाने वाली यात्री बसे बम्होरी तिराहा से आरटीओ कार्यालय के समीप स्थित नवनिर्मित बस स्टेण्ड परिसर से ही संचालित की जावेगी। चैतन्य अस्पताल कन्डया परिसर से संचालित चार्टर्ड बसों का संचालन भी नवनिर्मित बस स्टैण्ड कमांक 1 एवं 2 से किया जायेगा।

 


By - sagar tv news
13-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

MP में सरकारी बसों की वापसी से मची हलचल,निजी ऑपरेटरों की मनमानी पर ब्रेक? यात्रियों में खुशी की लहर
by sagar tv news , 27-Feb-2026
आखिर कब ख़त्म होगा बिच्छू,007 और 56 गैंग का आतंक, शहर में कानून व्यवस्था पर सवाल पुलिस कार्रवाई बेअसर
by sagar tv news, 20-Jan-2026
Sagar- जया बच्चन ने शादी को बताया आउटडेटेड, तो क्या बोली सागर की लड़कियाँ |SAGAR TV NEWS|
by sagarttvnews, 04-Dec-2025
CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.