कांग्रेस ने ऑटो रिक्शा पर अबकी बार बैसाखी सरकार के बैनर पोस्टर लगाए
कांग्रेस ने ऑटो रिक्शा पर अबकी बार बैसाखी सरकार के बैनर पोस्टर लगाए
अबकी बार बैसाखी सरकार के बैनर पोस्टर लगे ऑटो रिक्शा पर
एमपी में कांग्रेस ने लगाए अबकी बार बैसाखी सरकार के पोस्टर केंद्र मै बनी एनडीए सरकार पर किया कटाक्ष,भाजपा का 400 पार का नारा हुआ फेल। प्रदेश कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने अबकी बार बैसाखी सरकार के पोस्टर इंदौर शहर की टेक्सियो पर लगाए चुनाव से पहले जिस तरह भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी पार्टी का छोटे से छोटा या बड़े से बड़े नेता अबकी बार 400 पर के नारे लगाते थे, हर सभा मै भाषण मै मोदी की गारंटी की बात करते थे,कांग्रेस को खतम करने की बात करते थे,
चुनाव मै 4 जून के बाद देख लेने का कहते थे,उनका घमंड टूट गया बहुमत के आंकड़े से बहुत दूर करके जनता ने बता दिया की इस बार भाजपा को बैसाखी की अवश्यकता पड़ेगी और टीडीपी, जेडीयू,शिव सेना,एनसीपी, आरएलडी,अपना दल,सहित कई पार्टियों की बैसाखी पर इस बार की एनडीए भाजपा सरकार है,इसी पर कटाक्ष करते हुए शहर के प्रमुख चौराहों पर आवागमन के साधनों पर बैसाखी सरकार के पोस्टर लगाए इन पोस्टरों मै भाजपा का चुनाव चिन्ह जेडीयू और टीडीपी की बैसाखी पर टिका है जेसे ही एक बैसाखी हटी की भाजपा गिर।