Sagar- सावधान ! आधी रात को कॉलोनियों में घूम रहा चड्ढी गिरोह, आप भी रहे होशियार
सागर में पिछले 4 दिनों से चड्ढी गैंग सक्रिय है, जगह जगह से इनके वीडियो फुटेज सामने आने के बाद शहरवासियों की नींद उड़ा कर रख दी है, हर एक कालोनी में भय का माहौल है, ये गिरोह अब तक नगर की भाग्योदय रोड पर विद्या सागर नगर, आईटीआई के सामने, बालक कॉम्प्लेक्स, विधापुरम कालोनी, सहित अन्य जगहों पर धावा बोल चुकी है, लगातार ताले तोड़े जा रहे है या तोड़ने की कोशिश की जा रही है, कई जगहों से लाखो का माल चोरी कर ले गए है,
ये गैंग रात में 1 बजे से चार बजे तक ही अपने शिकार पर निकलती है. बड़ी बात ये है की पहले दिन से cctv वीडियो सामने आने के बाद भी पुलिस इन् तक पहुंचने में सफल नहीं हो पाई है, बीती रात मकरोनिया के विधापुरम और ज्योतिनगर में इन्होने चोरी करने की असफल कोशिश की, ज्योतिनगर में कुत्तो के भोंकने की वजह इन चोरो को भागना पड़ा जिससे घटना टल गई तो विधापुरम में भी जेवलर्स की दूकान से ताले तोड़ने की कोशिश की इसेक भी वीडियो सामने आय है
अब लोगो के मन में एक ही सवाल है की आखिर सागर पुलिस कर क्या रही है ये चोर कैसे बेधड़क होकर खुले आम रात में घूम रहे है, 4 दिनों में पुलिस की रात्रि गाली गश्त कहां हो रही है ? पुलिस को ऐसे चोरों को तत्काल पकड़ना चाहिए जिससे शहर में जो भय का माहौल बन रहा है वह कम हो सके।