सागर-गर्मी से बचने तीन मंजिला मकान की छत पर छिपा बैठा था गोहरा,रेस्क्यू कर पकड़ा | sagar tv news |
सागर के मकरोनिया इलाके में एक मकान में गोहरा घुस गया। अचानक गोहरा (Monitor Lizard) देख घर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी स्नेक कैचर अकील बाबा को दी। सूचना मिलते ही अकील मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू शुरू किया। गोहरा छत पर मटकों के बीच छिपा बैठा था।
जैसे ही उसे पकड़ने की कोशिश की तो वह छलांग लगाकर दूसरी जगह पहुंच गए। अकील बाबा ने काफी मशक्कत के बाद गोहरे को पकड़ा।
स्नेक कैचर अकील ने बताया कि रेस्क्यू में पकड़ाया गोहरा करीब एक फीट लंबा है। यह बेहद की फुर्तीला होता है। वर्तमान में गर्मी और उमस पड़ रही है। जिस कारण ठंडे स्थान की तलाश में गोहरा बाहर आया होगा। उसे सुरक्षित पकड़ लिया है। जंगल में छोड़ा जाएगा।