कोर्ट के आदेश पर इंदौर के गुरुकृपा रेस्टोरेंट पर कार्रवाई, दस्तावेज जब्त
दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के आदेश पर इंदौर के एक रेस्टोरेंट पर करवाई की गई है. दिल्ली के रेस्टोरेंट के ट्रेडमार्क का इस्तेमाल करने पर इंदौर में ये कार्रवाई हुई. इंदौर के राऊ क्षेत्र में सालों से संचालित रेस्टोरेंट पर दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के आदेश पर कार्रवाई की गई. मामले के अनुसार दिल्ली के एक रेस्टोरेंट संचालक पुरुषोत्तम शर्मा ने दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में परिवाद लगाते हुए बताया कि उनके रेस्टोरेंट गुरु कृपा ट्रेडमार्क का इस्तेमाल इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में मौजूद एक रेस्टोरेंट संचालक द्वारा किया जा रहा है. सुनवाई के बाद एडवोकेट एलीना सिद्दीकी को लोकल कमिश्नर नियुक्त कर इंदौर भेजा गया. वहीं एलीना सिद्दीकी ने राऊ पुलिस के साथ मिलकर संबंधित रेस्टोरेंट पर दबिश दी.
कार्रवाई के दौरान पाया गया कि ट्रेडमार्क का इस्तेमाल होटल संचालक द्वारिका सिंह ठाकुर द्वारा कियाजा रहा है. इस दौरान रेस्टोरेंट के सभी दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया. इन्हें दिल्ली की रोहिणी कोर्ट के समक्ष रखा जाएगा. इधर, एक अन्य मामले में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले आरोपियों की धरपकड़ की है. गांधीनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किया है. आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है. बता दें कि इंदौर पुलिस लगातार ड्रग्स के मामले में कार्रवाई कर रही है. ड्रग्स बेचने वाले और उसका सेवन करने वाले हों, सभी को लगातार पकड़ रही है.
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर युवक को पकड़ा, जिसने अपना नाम लखन बताया है. उसकी तलाशी लेने पर 25 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद किया गया. इस मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि आरोपी से पूरे नेटवर्क की जानकारी ली जा रही है. रजिस्टर्ड ट्रेड मार्क वाले होटल संचालक पुरुषोत्तम शर्मा की शिकायत पर कॉपीराइट के तहत हुई कार्यवाही में अधिवक्ता अंकुर तिवारी एवं विश्वजीत अहिरवार और दिल्ली रोहिणी कोर्ट से आयी लोकल कमिश्नर और टीम के द्वारा यह कार्रवाई को अंजाम दिया गया ।