लाड़ली बहनों को मोहन सरकार ने दिया जीत का तोहफा, 4 दिन पहले ही 1250 डाले

 

लाड़ली बहनों को मोहन सरकार ने जीत का दिया तोहफा, 4 दिन पहले ही 1250 डाले

4 दिन पहले ही 1250 डाले
लाड़ली बहनों की 13वीं किस्त जारी


लोकसभा चुनाव 2024 में शानदार जीत के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने तोहफा दिया है। दरअसल, एमपी सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। स्कीम के तहत हर महीने की 10 तारीख को राशि जारी होती है, लेकिन प्रदेश की आधी आबादी बहनों के खाते में चार दिन पहले ही राशि ट्रांसफर कर दी है। लोकसभा चुनाव की आचार संहिता हटते ही डॉ मोहन यादव की सरकार ने बहनों के खाते में लाड़ली बहना योजना की राशि ट्रांसफर की है। एमपी सरकार ने योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। इसके तहत 1250 रुपए लाभार्थी बहनों के खाते में भेज दिए गए है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (X) पर पोस्ट कर लिखा- आज का दिन लाड़ली बहनों के लिए बहुत खास है…महिला सशक्तिकरण की पर्याय लाड़ली बहना योजना की 13वीं किश्त आज बहनों के बैंक खातों में ट्रांसफर हुई है। मैं लाड़ली बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

 

 

आपको बता दें कि पिछली शिवराज सिंह चौहान सरकार ने मई 2023 में लाड़ली बहना योजना की शुरुआत की थी। 21 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाओं को 1000 रुपए देने का फैसला किया गया था। इसकी पहली किस्त 10 जून को जारी की गई थी। इसके बाद रक्षाबंधन 2023 में राशि को बढ़ाकर 1250 रुपए कर दिया गया था। अब इस योजना के तहत 1250 रुपए महीना के हिसाब से महिलाओं को सालाना 15,000 रुपए मिलते हैं। स्कीम के नियम के तहत, हर महीने की 10 तारीख को करोड़ों बहनों के खाते में 1250 रुपए भेजे जाते है, लेकिन बीते कई महीनों से किस्त समय से पहले जारी की जा रही है। इस बार भी लोकसभा चुनाव के रिजल्ट जारी होने और आचार संहिता खत्म होते ही 13वीं किस्त बहनों के खाते में भेज दी गई है।


By - sagar tv news
07-Jun-2024

YOU MAY ALSO LIKE

POPULAR POSTS

CM मोहन यादव 12 नवंबर को सिवनी में लाड़ली बहनों के खातों में ट्रांसफर होंगे ₹1500 |SAGAR TV NEWS|
by sagar tv news, 11-Nov-2025
सागर- चोरी हुई नवजात को सुरक्षित सौंपा, भावुक हुए अधिकारी!, सागर पुलिस की संवेदनशीलता का उदाहरण
by sagar tv news, 30-Oct-2025
सागर में BJP नेताओ की गुटबाज़ी जारी, विधायक आपसी राजनीति में उलझे, प्रदेश हाईकमान जल्द लेगा एक्शन
by Shiva Purohit Sagar MP,
सोनम की गिरफ्तारी के बाद 5 तस्वीरें ! सोनम की गिरफ्तारी के बाद सामने आईं ये तस्वीरें ! sagar tv news
by sagar tv news , 10-Jun-2025
शादी के दौरान दूल्हे के साथ बड़ी कहासुनी और फिर दूल्हे ने दुल्हन साथ जाने से किया इनकार
by manishsahu, 15-May-2025
इंदौर में होलकर स्टेडियम को लेकर ईमेल से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर,टीम ने किया सर्च ऑपरेशन
by sagarttvnews, 13-May-2025
Read More

Sagartvnews subscribe on youtube



NEWSLETTER

सागर टीवी न्यूज़ से सबसे पहले न्यूज़ लेने के लिए अभी अपना ईमेल डालें और सब्सक्राइब करें
Sagar TV News.