सागर में नवनिर्वाचित सांसद डॉ. लता वानखेड़े का विजय जुलूस
सागर लोकसभा चुनाव में भाजपा की लता वानखेड़े ने जीत दर्ज की है। यहां से कांग्रेस के चंद्रभूषण हार गए हैं। सागर में भाजपा प्रत्याशी लता वानखेडे 4,71,222 वोटों से जीती हैं। भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस जीत के साथ भाजपा ने सागर लोकसभा में नया रिकॉर्ड कायम किया हैं
चुनाव परिमाण के पहले चरण से ही भाजपा प्रत्याशी डॉ लता ने जबरजस्त बनाई जो अंत में ऐतिहासिक रिकॉर्ड जीत में परिवर्तित हुई। भाजपा प्रत्याशी डॉ लता वानखेड़े की जीत की घोषणा उपरांत भाजपा जनप्रतिनिधि और नेता मतगणना स्थान पहूंचे। जहां उन्होंने सांसद डॉ लता वानखेड़े को जीत की बधाई दी।सागर लोकसभा सीट से जीतीं ,नवनिर्वाचित सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने प्रमाण पत्र दिया।
उन्होंने यह जीत कार्यकर्ताओं की बताई। जिसके बाद भाजपा ने आभार रैली के रूप में निकाला विजय जुलूस। जुलूस मकरोनिया से शुरू हुआ। होटल पैराडाइज से खुली जीप में सवार होकर विजय जलूस प्रारंभ किया जो की मकरोनिया चौराहा,सिविल लाइन,गोपाल गंज,दीनदयाल चौराहा,एलिवेटेड कॉरिडोर,तीनबत्ती तिराहे पर पहुंचा। जहां नवनिर्वाचित सांसद डॉ. लता वानखेड़े ने डॉ. हरिसिंह गौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
फिर भगवान गंज चौराहा पहुंचा जहां विजय जलूस का समापन हुआ। विजय जलूस के माध्यम से भाजपा नेताओं व सांसद लता वानखेड़े ने मतदाताओं का आभार व्यक्त किया। वही भाजपा कार्यकर्ताओं सामाजिक संगठनों और गणमान्य जनों द्वारा जगह जगह विजय जलूस का भव्य स्वागत किया गया।